Vi ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया Family Plan पेश किया है। इसमें एक ग्रुप में 4 सदस्य शामिल होकर एक-दूसरे के साथ 500MB डेटा शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा, Vi ऐप से योग्य रिचार्ज करने पर 10% तक की छूट भी मिलेगी।
Photo Credit: Vi
Vi के नए Family Plan में चार सदस्य डेटा शेयर कर रिचार्ज पर छूट पाएंगे
Vodafone Idea (Vi) ने भारत में नया Prepaid Family Plan लॉन्च किया है। इस सर्विस की मदद से Vi यूजर्स अपने परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को अपना मौजूदा रिचार्ज प्लान बदलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी के इस नए ऑफर में एक फैमिली ग्रुप में अधिकतम 4 सदस्य शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, Vi ऐप के जरिए रिचार्ज करने पर यूजर्स को 10 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी। खास बात है कि परिवार के सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में रहते हुए भी इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।
Vi के नए Prepaid Family Plan में एक यूजर फैमिली ग्रुप बना सकता है और उसमें अधिकतम 3 दूसरे सदस्यों को जोड़ सकता है। इस तरह एक ग्रुप में कुल 4 सदस्य शामिल हो सकते हैं। सभी सदस्य अपने मौजूदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान और उसकी वैलिडिटी का इस्तेमाल करते रहेंगे। इस सर्विस के लिए अलग से कोई नया फैमिली रिचार्ज प्लान लेने की जरूरत नहीं है। यूजर्स Vi ऐप के जरिए फैमिली ग्रुप बना सकते हैं और उसमें दूसरे योग्य Vi प्रीपेड नंबर जोड़ सकते हैं।
Vi के इस नए फीचर की मदद से फैमिली ग्रुप का कोई भी योग्य सदस्य दूसरे सदस्य को एक बार में 500MB मोबाइल डेटा ट्रांसफर कर सकता है। यह सुविधा उन यूजर्स के लिए काम आ सकती है, जिनका रोजाना मिलने वाला डेटा खत्म हो जाता है। हालांकि, डेटा शेयर करने के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। प्रत्येक सदस्य दिन में एक बार डेटा शेयर कर सकता है, लेकिन इसकी सीमा हफ्ते में अधिकतम 2 बार और एक कैलेंडर महीने में 4 बार है। ट्रांसफर किया गया डेटा उसी दिन रात 11:59 बजे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा, डेटा शेयर करने वाले सदस्य के मुख्य डेटा बैलेंस में कम से कम 600MB डेटा होना चाहिए। डेटा भेजने और प्राप्त करने वाले दोनों सदस्यों के नंबर पर एक्टिव सर्विस वैलिडिटी पैक होना जरूरी है। Add-on पैक, प्रमोशनल डेटा, Weekend Data Rollover और Data Delight जैसे कुछ बेनिफिट्स से मिलने वाला डेटा शेयर नहीं किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा देशभर में काम करती है और इसके लिए सभी सदस्यों का एक ही राज्य या टेलीकॉम सर्किल में होना जरूरी नहीं है।
डेटा शेयरिंग के अलावा, Vi अपने Prepaid Family यूजर्स को रिचार्ज पर भी छूट दे रही है। योग्य सदस्य Vi ऐप से रिचार्ज करने पर 10 फीसदी तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह छूट सर्विस वैलिडिटी वाले योग्य Unlimited Packs और 99 रुपये से ज्यादा कीमत वाले Data Packs पर लागू हो सकती है।
इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Vi ऐप में जाकर Family सेक्शन खोलना होगा। यहां Create Family विकल्प चुनकर दूसरे योग्य Vi प्रीपेड नंबर को जोड़ा जा सकता है। सदस्य को OTP वेरिफिकेशन के जरिए अपनी सहमति भी देनी होगी। इसके बाद फैमिली ग्रुप के सदस्य डेटा शेयर करने, डेटा बैलेंस देखने और रिचार्ज ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत