BSNL की स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए AI के इस्तेमाल की तैयारी

अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स पर लगाम कसने के लिए हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने 2.75 लाख से अधिक मोबाइल कनेक्शंस काटे हैं

BSNL की स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए AI के इस्तेमाल की तैयारी

TRAI ने भी स्पैम कॉल्स को लेकर सख्ती शुरू कर दी है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में स्पैम कॉल्स की समस्या बढ़ी है
  • TRAI ने भी स्पैम कॉल्स को लेकर सख्ती शुरू कर दी है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां भी इस समस्या से निपटने के उपाय कर रही हैं
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्कैम कॉल्स पर रोकने की योजना बनाई है। स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए BSNL की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) से जुड़ा सॉल्यूशन इस्तेमाल करेगी। इस सॉल्यूशन को अगले महीने होने वाली इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पेश किया जाएगा। 

BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है, "स्पैम कॉल्स की पहचान और उन्हें हटाने के लिए AI/ML से जुड़ा एक सॉल्यूशन तैयार किया जा रहा है। हम यूजर्स को अनचाही कॉल्स और मैसेज से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( TRAI) ने भी स्पैम कॉल्स को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स लगाम कसने के लिए हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने 2.75 लाख से अधिक मोबाइल कनेक्शंस काटे हैं। इसके साथ ही बहुत सी फर्मों को ब्लैकलिस्ट भी किया गया है। 

TRAI ने एक स्टेटमेंट में बताया था, "टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने स्पैम कॉल्स करने के लिए टेलीकॉम कनेक्शंस का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़े उपाय किए हैं। स्पैम कॉल्स से जुड़े 2.75 लाख से अधिक टेलीकॉम कनेक्शंस को काटा गया है। इसके साथ ही 50 से अधिक फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है।" इस वर्ष की पहली छमाही में TRAI को अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स से स्पैम कॉल्स की 7.9 लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं। पिछले महीने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स से प्रमोशनल कॉल्स को रोकने के कड़े निर्देश दिए गए थे। TRAI को उम्मीद है कि इससे स्पैम कॉल्स में कमी होगी और यूजर्स को राहत मिलेगी। 

पिछले महीने दिए गए TRAI के निर्देश के अनुसार, देश में सभी टेलीकॉम कंपनियों को अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स या अनरजिस्टर्ड सेंडर्स से प्री-रिकॉर्डेड, कंप्यूटर से जेनरेटेड या अन्य प्रकार की स्पैम कॉल्स को रोकने की जरूरत है। इस रूल का उल्लंघन करने वालों के लिए परिणाम का भी फैसला किया गया था। TRAI ने बताया था कि अगर किसी अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर को स्पैम कॉल्स से जुड़ा पाया जाता है तो उसे फोन कनेक्शन गंवाने पड़ सकते हैं। TRAI और टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों पर कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) फीचर को लागू करने का दबाव बनाया है। इससे जाली और स्पैम कॉल्स पर रोक लगाने में आसानी हो सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »