• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्पैम कॉल्स पर TRAI की सख्ती, 2.75 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर हुए डिसकनेक्ट

स्पैम कॉल्स पर TRAI की सख्ती, 2.75 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर हुए डिसकनेक्ट

पिछले महीने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स से प्रमोशनल कॉल्स को रोकने के कड़े निर्देश दिए गए थे

स्पैम कॉल्स पर TRAI की सख्ती, 2.75 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर हुए डिसकनेक्ट

इस वर्ष की पहली छमाही में स्पैम कॉल्स की 7.9 लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं

ख़ास बातें
  • स्पैम कॉल्स से जुड़ी बहुत सी फर्मों को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है
  • TRAI को उम्मीद है कि इससे स्पैम कॉल्स में कमी होगी
  • इस समस्या को रोकने के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी हो रहा है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में स्पैम कॉल्स की समस्या बढ़ी है। इस पर रोक लगाने के उपाय ज्यादा कारगर नहीं रहे हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( TRAI) ने स्पैम कॉल्स को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केट्स पर लगाम कसने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने 2.75 लाख से अधिक मोबाइल कनेक्शंस काटे हैं। इसके साथ ही बहुत सी फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। 

TRAI ने एक स्टेटमेंट में बताया, "टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने स्पैम कॉल्स करने के लिए टेलीकॉम कनेक्शंस का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़े उपाय किए हैं। स्पैम कॉल्स से जुड़े 2.75 लाख से अधिक टेलीकॉम कनेक्शंस को काटा गया है। इसके साथ ही 50 से अधिक फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है।" इस वर्ष की पहली छमाही में TRAI को अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स से स्पैम कॉल्स की 7.9 लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं। पिछले महीने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स से प्रमोशनल कॉल्स को रोकने के कड़े निर्देश दिए गए थे। TRAI को उम्मीद है कि इससे स्पैम कॉल्स में कमी होगी और यूजर्स को राहत मिलेगी। 

पिछले महीने दिए गए TRAI के निर्देश के अनुसार, देश में सभी टेलीकॉम कंपनियों को अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स या अनरजिस्टर्ड सेंडर्स से प्री-रिकॉर्डेड, कंप्यूटर से जेनरेटेड या अन्य प्रकार की स्पैम कॉल्स को रोकने की जरूरत है। इस रूल को तोड़ने वालों के लिए परिणाम का भी फैसला किया गया था। TRAI ने बताया था कि अगर किसी अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर को स्पैम कॉल्स से जुड़ा पाया जाता है तो उसे फोन कनेक्शन गंवाने पड़ सकते हैं। 

स्पैम कॉल्स की समस्या को रोकने के लिए TRAI ने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल शुरू किया है। TRAI ने बताया है कि स्पैम कॉल्स के सेंडर की ब्लैकलिस्टिंग से जुड़ी जानकारी ओरिजिनेटिंग एक्सेस प्रोवाइडर (OAP) से सभी अन्य एक्सेस प्रोवाइडर्स को 24 घंटे के अंदर मिलेगी। इसके बाद स्पैम कॉल्स करने वाले सेंडर के सभी टेलीकॉम कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके अलावा कमर्शियल वॉयस कॉल्स करने वाले अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स को TRAI के ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर यह नोटिस जारी होने के 30 दिनों के अंदर शिफ्ट किया जाएगा। टेलीकॉम कंपनियों ने स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए कुछ रीजंस में कॉलर ID सर्विस का ट्रायल शुरू किया है। इससे जाली और स्पैम कॉल्स पर रोक लगाने में आसानी हो सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  3. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  5. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  8. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  9. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  10. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »