BSNL लगाएगी फ्लैश सेल, फ्री डेटा से लेकर डिस्काउंट तक की पेशकश

पिछले सप्ताह BSNL ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था। यह होम ब्रॉडबैंड सर्विस तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है

BSNL लगाएगी फ्लैश सेल, फ्री डेटा से लेकर डिस्काउंट तक की पेशकश

इस सप्ताह BSNL ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की है

ख़ास बातें
  • BSNL की सेल में मुफ्त डेटा से लेकर ब्रॉडबैंड डील्स का ऑफर हो सकता है
  • पिछले सप्ताह BSNL ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था
  • कंपनी ने अपनी 5G सर्विस का टाइटल Quantum 5G रखा है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जल्द ही फ्लैश सेल आयोजित करेगी। इसमें मुफ्त डेटा से लेकर ब्रॉडबैंड डील्स और कस्टमर्स को डिस्काउंट की पेशकश की जा सकती है। हाल ही में BSNL ने अपनी 5G सर्विस के लॉन्च की भी घोषणा की थी। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने कुछ नई सर्विसेज को लॉन्च किया है। 

BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस फ्लैश सेल की घोषणा की है। इसके साथ दिए एक वीडियो टीजर में कहा गया है, "कुछ बड़ा पेश किया जाने वाला है! क्या आप अप्रत्याशित का अनुभव करने के लिए तैयार हैं।" कंपनी ने फ्लैश सेल की तिथि की जानकारी नहीं दी है। BSNL ने X पर यूजर्स से यह अनुमान लगाने को भी कहा है कि इस सेल में कौन से ऑफर्स उपलब्ध होंगे। इसमें कंपनी के सब्सक्राइबर्स को मुफ्त डेटा, ब्रॉडबैंड डील्स या डिस्काउंट की पेशकश की जा सकती है। 

पिछले सप्ताह BSNL ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था। यह होम ब्रॉडबैंड सर्विस तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है। BSNL ने अपनी 5G सर्विस का टाइटल Quantum 5G रखा है। इस सर्विस के लिए शुरुआत में कंपनी 100 mbps के लिए प्लान के लिए 999 रुपये और 300 mbps के लिए 1,499 रुपये का चार्ज ले रही है। इस सर्विस में सब्सक्राइबर के परिसर के बाहर एक मॉडम को इंस्टॉल किया जाता है और वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए निकट के बेस स्टेशन से सिग्नल ट्रांसमिट किए जाते हैं। इसमें कनेक्शन के लिए ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत नहीं होती। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel का 5G देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। 

हाल ही में BSNL ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की है। इससे कस्टमर्स  को उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प मिलेंगे। हालांकि, SIM की डिलीवरी से पहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करना होगा। इसके लिए कस्टमर्स को https://sancharaadhaar.bsnl.co.in/BSNLSKYC पर जाना होगा। इस पोर्टल पर पिन कोड, आवेदक का नाम और वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर पुष्टि के लिए एक OTP भेजा जाएगा। BSNL ने बताया है कि इस सर्विस को लेकर किसी समस्या या आशंका को दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क किया जा सकता है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  5. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  6. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  7. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  10. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »