BSNL ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी के लिए लॉन्च किया पोर्टल

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio के SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी की सर्विस पहले से मौजूद है

BSNL ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी के लिए लॉन्च किया पोर्टल

इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प मिलेंगे

ख़ास बातें
  • इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा
  • इसके लिए कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करना होगा
  • हाल ही में BSNL ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले कुछ महीनों में नई सर्विसेज शुरू की हैं। BSNL ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प मिलेंगे। 

हालांकि, SIM की डिलीवरी से पहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करना होगा। इसके लिए कस्टमर्स को https://sancharaadhaar.bsnl.co.in/BSNLSKYC पर जाना होगा। इस पोर्टल पर पिन कोड, आवेदक का नाम और वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर पुष्टि के लिए एक OTP भेजा जाएगा। BSNL ने बताया है कि इस सर्विस को लेकर किसी समस्या या आशंका को दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क किया जा सकता है। 

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio के SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी की सर्विस पहले से मौजूद है। पिछले सप्ताह BSNL ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था। यह बिना SIM के स्वदेशी टेक्नोलॉजी वाली पहली कस्टमाइज्ड 5G FWA है। कंपनी की यह सर्विस तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है और जल्द ही इसे कई अन्य शहरों तक बढ़ाया जाएगा। इस सर्विस के लिए शुरुआत में कंपनी 100 mbps के लिए प्लान के लिए 999 रुपये और 300 mbps के लिए 1,499 रुपये का चार्ज ले रही है। इस सर्विस में सब्सक्राइबर के परिसर के बाहर एक मॉडम को इंस्टॉल किया जाता है और वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए निकट के बेस स्टेशन से सिग्नल ट्रांसमिट किए जाते हैं। इसमें कनेक्शन के लिए ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत नहीं होती। 

BSNL के  5G नेटवर्क को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। BSNL की योजना 4G और 5G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट को भी बढ़ाने की है। बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इन कंपनियों को टक्कर देने के लिए BSNL को जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की जरूरत है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी हुई है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »