BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, वर्षों बाद हासिल किया प्रॉफिट

केंद्र सरकार की ओर से BSNL को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग को स्वीकृति दी गई है

BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, वर्षों बाद हासिल किया प्रॉफिट

इस वर्ष के मध्य तक कंपनी का 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने का टारगेट है

ख़ास बातें
  • BSNL का लगभग 17 वर्ष बाद यह तिमाही प्रॉफिट है
  • कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर लगभग नौ करोड़ पर पहुंच गई है
  • पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने नई सर्विसेज लॉन्च की हैं
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में लगभग 262 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। BSNL का लगभग 17 वर्ष बाद यह तिमाही प्रॉफिट है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने नई सर्विसेज लॉन्च करने के साथ ही अपने कामकाज में भी सुधार किया है। 

दिसंबर तिमाही में BSNL का मोबाइल सर्विसेज से रेवेन्यू लगभग 15 प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा फाइबर-टु-द-होम (FTTH) सर्विस से रेवेन्यू में लगभग 18 प्रतिशत और लीज्ड लाइन सर्विस से रेवेन्यू पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत बढ़ा है। कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया कि दिसंबर में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर लगभग नौ करोड़ पर पहुंच गई। 

केंद्र सरकार की ओर से BSNL को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग को स्वीकृति दी गई है। इस वर्ष के मध्य तक कंपनी का 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने का टारगेट है। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( MTNL) के 4G नेटवर्क के लिए भी होगा। दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली  MTNL का कंट्रोल BSNL के पास है। BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। कंपनी की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी का इस वर्ष के मध्य तक एक लाख 4G साइट्स तक पहुंचने का लक्ष्य है। 

हाल ही में BSNL के चेयरमैन, Robert J Ravi ने बताया था कि 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद न्यूनतम क्वालिटी ऑफ सर्विसेज (QoS) मापदंडों के पूरा होने को सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए कंपनी ने प्रत्येक सर्कल में एक टीम को तैनात किया है। कंपनी ने 4G नेटवर्क के लिए 700 MHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है। इससे कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकेगा। कंपनी की योजना जल्द ही 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की है। इसके लिए टेस्टिंग की जा रही है। BSNL की एक लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद 5G सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी है। BSNL ने अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरनेट TV सर्विस शुरू की है। इसमें 450 से ज्यादा लाइव टेलीविजन चैनल्स का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »