• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • LPG सिलेंडर के लिए न दें फालतू पैसा, ऑनलाइन खरीदें ये 5 इंडक्शन, नहीं रहेगा गैस खत्म होने का डर

LPG सिलेंडर के लिए न दें फालतू पैसा, ऑनलाइन खरीदें ये 5 इंडक्शन, नहीं रहेगा गैस खत्म होने का डर

भारत में LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही सिलेंडर बुकिंग के वेटिंग पीरियड (समय सीमा) को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

LPG सिलेंडर के लिए न दें फालतू पैसा, ऑनलाइन खरीदें ये 5 इंडक्शन, नहीं रहेगा गैस खत्म होने का डर

Photo Credit: Unsplash/Sven Brandsma

ख़ास बातें
  • Havells 1600W Induction Cooktop विजय सेल्स पर 3,499 रुपये में लिस्ट है।
  • Bajaj 2200W Induction Cooktop फ्लिपकार्ट पर 3,499 रुपये में मिल रहा है।
  • Wellberg Infrared Induction Stove 2200 अमेजन पर 2,440 रुपये में लिस्ट है।
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते एलपीजी सिलेंडरों को लेकर काफी खबरे आ रही हैं। हाल ही में भारत में LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही सिलेंडर बुकिंग के वेटिंग पीरियड (समय सीमा) को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है जो कि पहले 15 दिन था। इसके चलते बाजार में एलपीजी सिलेंडरों को अधिक दामों पर भी बेचा जा रहा है। अगर आप अधिक दामों पर एलपीजी सिलेंडर को खरीदना नहीं चाहते हैं, लेकिन घर में खाना पकाना भी है तो उसका विकल्प भी मौजूद है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर कई इंडक्शन कुकटॉप मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल के लिए एलपीजी गैस नहीं बल्कि बिजली की जरूरत होती है। आइए ऑनलाइन मौजूद बेस्ट 5 इंडक्शन कुकटॉप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Wellberg Infrared Induction Stove 2200 Watts
Wellberg Infrared Induction Stove 2200 Watts ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 2,440 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह ऑटो ऑफ सेफ्टी के साथ आता है, जिसमें सॉफ्ट टच कंट्रोल मिलते हैं। यह ग्लास टॉप डिजाइन वाला यह कुकटॉप सभी कुकवेयर के साथ काम करता है।

Wonderchef Acura 1400W Single Induction Cooktop
Wonderchef Acura 1400W Single Induction Cooktop विजय सेल्स पर 1,999 रुपये में मिल रहा है। इस कुकटॉप में 11 प्रीसेट फंक्शन मिलते हैं। पुश टच कंट्रोल, एडवांस ड्यूल लेयर क्वाइल, ऑटोमैटिक शट ऑफ और एलईडी डिस्प्ले के साथ अन्य फीचर्स शामिल हैं।

Havells 1600W Induction Cooktop
Havells 1600W Induction Cooktop विजय सेल्स पर 3,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कुकटॉप में पुश बटन, 9 कुकिंग ऑप्शन, डिजिटल डिस्प्ले और एलईडी इंडीकेशन के साथ ओवरहीट प्रोटेक्शन, ऑटो पैन डिटेक्शन और ऑटो पावर ऑफ जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Usha 2000W Induction Cooktop
Usha 2000W Induction Cooktop ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 3,839 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। यह कुकटॉप टच पैनल के साथ आता है। इसके अलावा ऑटोमैटिक शट ऑफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका कुल वजन 2 किलो है, जिसके चलते एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी आसान है।

Bajaj 2200W Induction Cooktop
Bajaj 2200W Induction Cooktop ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें टच पैनल दिया गया है जो कि आसान कंट्रोल प्रदान करता है। डिजिटल एलईडी डिस्प्ले सेटिंग, टाइमर और पावर इंडीकेटर्स दिखाती है। यह ऑटोमैटिक शट ऑफ फंक्शन के साथ आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »