Samsung की Galaxy S26 Pro के लॉन्च की तैयारी, 6.27 इंच हो सकता है डिस्प्ले

सैमसंग के Galaxy S25 में 6.2 इंच Dynamic LTPO AMOLED दिया गया था। आगामी स्मार्टफोन में 4,300 mAh की बैटरी दी जा सकती है

Samsung की Galaxy S26 Pro के लॉन्च की तैयारी, 6.27 इंच हो सकता है डिस्प्ले

आगामी स्मार्टफोन में 4,300 mAh की बैटरी दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • इसमें Quad HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में 4,300 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 6.27 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S26 Pro को लॉन्च करने की तैयारी है। यह इस स्मार्टफोन सीरीज के Plus वेरिएंट की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें Quad HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - SM-S9420 है। इसमें 6.27 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इसमें Quad HD+ पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। सैमसंग के Galaxy S25 में 6.2 इंच Dynamic LTPO AMOLED दिया गया था। आगामी स्मार्टफोन में 4,300 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Galaxy S26 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

सैमसंग की Galaxy S26 सीरीज में यह स्मार्टफोन एक नया एडिशन हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Samsung Galaxy S26 Edge, Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। अगर इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी सही होती है तो सैमसंग के स्टैंडर्ड और Plus मॉडल्स को हटाया जा सकता है। ये वेरिएंट्स कंपनी की Galaxy S8 सीरीज से शामिल थे। इसके साथ ही आगामी स्मार्टफोन्स के फीचर्स और प्राइसिंग में भी बदलाव किया जा सकता है। 

कंपनी का Galaxy A07 चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। यह पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए सैमसंग के Galaxy A06 की जगह ले सकता है। हाल ही में Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Galaxy A07 के डिजाइन को लीक किया था। यह स्मार्टफोन लाइट ब्लू, डार्क ब्लू और ग्रीन कलर्स में दिख रहा है। इसके रियर पैनल में ऊपर दाएं कोने पर वर्टिकल तरीके से लगा हुआ पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कैमरा दिए गए हैं। इसके कैमरा आइलैंड के साथ एक राउंड LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले नैरो साइड बेजेल्स के साथ दिख रहा है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »