OnePlus Pad 3 की जल्द शुरू होगी भारत में सेल, 12,140mAh की पावरफुल बैटरी

इसमें 13.2 इंच LCD डिस्प्ले 3.4K (2,400×3,392 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 144 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

OnePlus Pad 3 की जल्द शुरू होगी भारत में सेल, 12,140mAh की पावरफुल बैटरी
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है
  • इसकी 12,140 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है
विज्ञापन
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल OnePlus ने पिछले महीने OnePlus Pad 3 को लॉन्च किया था। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। OnePlus Pad 3 की 12,140 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus का दावा है कि इसकी बैटरी छह घंटे तक AAA गेमिंग और 17 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। यह टैबलेट स्टैंडबाय मोड में 70 दिन तक ऑन रह सकता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि OnePlus Pad 3 की भारत  में सितंबर में बिक्री शुरू की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने देश में इसकी प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है। इस टैबलेट को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के साथ 16 GB + 512 GB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इस टैबलेट के लिए Storm Blue और Frosted Silver कलर्स के विकल्प होंगे। अमेरिका में OnePlus Pad 3 का प्राइस 699 डॉलर (लगभग 60,000 रुपये) से शुरू होता है। 

OnePlus Pad 3 के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 13.2 इंच LCD डिस्प्ले 3.4K (2,400×3,392 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 144 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। इस टैबलेट में एडवांस कूलिंग सिस्टम है जिसमें ग्रेफीन कॉम्पोजिट मैटीरियल से बना वेपर चेंबर है। इससे टैबलेट के ज्यादा इस्तेमाल पर भी हीटिंग कंट्रोल में रहती है। इसकी 12,140mAh की बैटरी 80W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी छह घंटे तक AAA गेमिंग और 17 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। यह टैबलेट स्टैंडबाय मोड में 70 दिन तक ऑन रह सकता है। 

OnePlus Pad 3 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें AI Writer, AI Summarize, Circle to Search और Google Gemini शामिल हैं। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आठ स्पीकर्स और दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »