OnePlus Pad Lite हुआ लॉन्च, 11 इंच LCD डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए इस टैबलेट के लिए ब्रिटेन और कुछ अन्य यूरोपियन मार्केट्स में प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं

OnePlus Pad Lite हुआ लॉन्च, 11 इंच LCD डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसकी 9,340 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में 11 इंच की LCD स्क्रीन है
  • OnePlus Pad Lite की 9,340 mAh की बैटरी 33 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इस टैबलेट को Aero Blue कलर में उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल OnePlus ने नया टैबलेट Pad Lite लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 11 इंच की LCD स्क्रीन है। OnePlus Pad Lite की 9,340 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया गया है। इसमें क्वाड-स्पीकर सिस्टम मिलता है। यह LTE और Wi-Fi दोनों कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। 

OnePlus Pad Lite का प्राइस

चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए इस टैबलेट के लिए ब्रिटेन और कुछ अन्य यूरोपियन मार्केट्स में प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं। इसके 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले केवल Wi-Fi वेरिएंट के लिए GBP 169 (लगभग 19,700 रुपये) में प्री-ऑर्डर हो सकता है। इसके अलावा 8 GB + 128 GB LTE सपोर्ट वाले वेरिएंट के लिए  GBP 199 (23,200 रुपये) में प्री-ऑर्डर दिया जा सकता है। इस टैबलेट को Aero Blue कलर में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसकी बिक्री की तिथि और भारत सहित अन्य मार्केट्स में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

OnePlus Pad Lite के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 11 इंच HD+ (1,920x1,200 पिक्सल्स) 10-बिट LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट, 16:10 की आस्पेक्ट रेशो और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसकी स्क्रीन के लिए TÜV Rheinland का फ्लिकर-फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला है। OnePlus के Pad Lite में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0.1 पर चलता है। 

Pad Lite के बैक पर 5 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन के साथ क्वाड स्पीकर्स हैं। इसकी 9,340 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  Wi-Fi, LTE, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। यह SBC, AAC, aptX, aptX HD और LDAC ऑडियो कोडेक्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फेशियल रिकोग्निशन का फीचर दिया गया है। इस टैबलेट का साइज 166.46 x 254.91 x 7.39 mm और भार लगभग 530 ग्राम का है। हाल ही में OnePlus ने Pad Go को लॉन्च किया था। इस टैबलेट में 11.35 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »