4.5 अरब साल पुराने Asteroid में मिला पानी, पृथ्‍वी का यह राज सामने आया, जानें

Bennu Asteroid : नासा के एडमिनिस्‍ट्रेटर बिल नेल्सन ने कहा कि एस्‍टरॉयड के पहले विश्लेषण से पता चला है कि सैंपल में प्रचुर मात्रा में पानी है।

4.5 अरब साल पुराने Asteroid में मिला पानी, पृथ्‍वी का यह राज सामने आया, जानें

Photo Credit: Nasa

OSIRIS-REx मिशन ने साल 2020 में बेन्नू एस्‍टरॉयड से चट्टान और धूल के सैंपल लिए थे। सैंपलों को एक कैप्‍सूल में लेकर स्‍पेसक्राफ्ट दो सप्ताह पहले ही पृथ्‍वी पर लौटा था।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतर‍िक्ष एजेंसी ने दी जानकारी
  • बेन्नू एस्‍टरॉयड के सैंपल में मिला पानी और कार्बन
  • 2020 में बेन्नू एस्‍टरॉयड से लिए गए थे सैंपल
विज्ञापन
Asteroid Bennu contains water and carbon : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का स्पेसक्राफ्ट OSIRIS-REx करीब 7 साल की स्‍पेस यात्रा के बाद हाल ही में पृथ्‍वी पर लौटा। यह स्‍पेसक्राफ्ट अपने साथ Bennu नामक एस्टरॉयड का सैंपल लेकर आया है। अमेरिका के ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के एक खास कमरे में बेन्नू एस्‍टरॉयड के सैंपल की जांच कर रहे वैज्ञानिकों को बड़ी जानकारी मिली है। नासा ने खुलासा किया है कि 4.5 अरब साल पुराने बेन्नू एस्‍टरॉयड के सैंपल में प्रचुर मात्रा में पानी और कार्बन है, जो हमारे ग्रह के निर्माण से जुड़ा एक अहम मटीरियल है। यह खोज इस सिद्धांत के लिए सबूत पेश करती है कि पृथ्वी पर जीवन की नींव बाहरी अंतरिक्ष (outer space) से पड़ी थी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नासा के एडमिनिस्‍ट्रेटर बिल नेल्सन ने कहा कि एस्‍टरॉयड के पहले विश्लेषण से पता चला है कि सैंपल में प्रचुर मात्रा में पानी है। उन्‍होंने बताया कि यह पृथ्वी पर लौटा अब तक का सबसे बड़ा कार्बन युक्त एस्‍टरॉयड सैंपल है। इसमें खनिज (minerals) और कार्बनिक अणुओं (organic molecules) दोनों के रूप में कार्बन शामिल है।

OSIRIS-REx मिशन ने साल 2020 में बेन्नू एस्‍टरॉयड से चट्टान और धूल के सैंपल लिए थे। सैंपलों को एक कैप्‍सूल में लेकर स्‍पेसक्राफ्ट दो सप्ताह पहले ही पृथ्‍वी पर लौटा था। ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में इनका विश्‍लेषण किया जा रहा है। 

खास यह है कि OSIRIS-REx मिशन से पहले जापान भी साल 2010 और 2020 में अंतरिक्ष से एस्‍टरॉयड के सैंपल ला चुका है। हालांकि जापानी मिशन सिर्फ 5.4 ग्राम का सैंपल लाया था, जबकि नासा के मिशन ने 250 ग्राम सैंपल कलेक्‍ट किया। 
 

बेन्नू एस्‍टरॉयड को ही क्‍यों चुना? 

यह एस्‍टरॉयड हर 1.2 साल में सूर्य की परिक्रमा करता है और लगभग हर 6 साल में पृथ्वी के करीब पहुंचता है। 1614 फीट आकार का यह एस्‍टरॉयड साइज में बड़ा है। नासा के अनुसार, साल 2135 में जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब इसकी ट्रैजेक्‍टरी में थोड़ा बदलाव होगा। संभावित रूप से साल 2175 और 2199 के बीच यह पृथ्‍वी को प्रभावित कर सकता है। नासा को लगता है कि इसी तरह के एस्‍टरॉयड अरबों साल पहले पृथ्‍वी से टकराए थे और हमारे ग्रह पर पानी के साथ-साथ कई और चीजें लेकर आए। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »