Vivo V60 आज हो रहा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ

Vivo आज यानी कि 12 अगस्त,2025 को नया स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च करने जा रहा है।

Vivo V60 आज हो रहा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo V60 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo V60 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है।
  • Vivo V60 में 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा है।
  • Vivo V60 में में 6500mAh की बैटरी है।
विज्ञापन

Vivo आज यानी कि 12 अगस्त,2025 को नया स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले आगामी वीवो फोन के बारे में काफी कुछ खुलासा कर दिया है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। यह स्मार्टफोन 6500mAh की बैटरी के साथ आएगा। लीक्स से भी इस फोन के बारे में काफी पता चला है। यहां हम आपको लॉन्च से पहले Vivo V60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

Vivo V60 लॉन्च


Vivo V60 आज यानी कि 12 अगस्त, 2025 को भारतीय बाजार में दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट को वीवो के भारतीय सोशल मीडिया अकाउंट्स के साथ-साथ आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इच्छुक यूजर्स लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

Vivo V60 Price (Expected)

Vivo V60 की भारत में कीमत लीक के अनुसार 37 हजार से 40 हजार रुपये के बीच हो सकती है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन ऑस्पिशियस गोल्ड, मिस्ट ग्रे और मूनलिट ब्लू में उपलब्ध होगा, जिसकी पुष्टि ब्रांड ने की है। यह फोन लॉन्च के बाद बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Vivo V60 Features, Specifications (Expected)

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करेगा। ब्रांड ने पुष्टि की है कि Vivo V60 में स्लीक प्रोफाइल वाला डिजाइन दिया जाएगा। कंपनी अपने आगामी फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर देगी। V60 में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि पूरा दिन आसानी से काम करेगी। इसमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी जो कि बेहतर विजुअल प्रदान करेगी। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो V60 में 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा, 10X टेलीफोटो स्टेज पोर्ट्रेट और ZEISS मल्टीफोकल पोर्ट्रेट मोड मिलेंगे। वीवो अपने V60 के साथ भारत में एक्सक्लूसिव वेडिंग वीलॉग (Wedding vLog) ला रहा है जो सोशल मीडिया रेडी वीडियो बनाने के लिए बनाया गया पहला फीचर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी आगामी फोन में एआई फीचर्स भी शामिल करेगी, जिसमें इंटेलिजेंट AI कैपेसिटी और इमर्सिव जेमिनी लाइव एक्सपीरियंस के साथ V60 प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »