हम एलियंस हैं? नासा के इकट्ठे किए गए एस्टरॉयड सैम्पल दे रहे दूसरी दुनिया का इशारा!
नासा ने एस्टरॉयड के जो सैम्पल इकट्ठा किए हैं उनमें न केवल जीवन की नींव रखने वाले तत्व हैं बल्कि कुछ ऐसे नमकीन अवशेष भी हैं जो किसी पुराने गीले जगत का प्रमाण देते हैं। यानि सौरमंडल में कोई और भी ऐसा ग्रह है जहां पर कभी पानी रहा होगा। नतीजे पुख्ता प्रमाण दे रहे हैं कि एस्टरॉयड ही वे खगोलीय पिंड हैं जिन्होंने धरती पर जीवन के बीज बोए होंगे।