NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की जल्द होगी धरती पर वापसी, Crew-10 मिशन हुआ लॉन्च

अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump और मस्क यह आरोप लगा चुके हैं कि पूर्व प्रेसिडेंट Joe Biden ने जानबूझ कर इन दोनों एस्ट्रोनॉट्स की वापसी को टाला था

NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की जल्द होगी धरती पर वापसी, Crew-10 मिशन हुआ लॉन्च

ISS के कमांडर के तौर पर विलियम्स विभिन्न प्रकार के कामकाज और रिसर्च की निगरानी कर रही हैं

ख़ास बातें
  • NASA ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर एक नया क्रू भेजा है
  • इस क्रू में चार एस्ट्रोनॉट शामिल हैं
  • पिछले वर्ष जून में विलियम्स और विल्मोर कुछ दिन के मिशन पर ISS पर गए थे
विज्ञापन
अंतरिक्ष में फंसी अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की जल्द धरती पर वापसी होगी। विलियम्स और उनके साथी एस्ट्रोनॉट Butch Wilmore को लाने के लिए NASA और बिलिनेयर Elon Musk की कंपनी SpaceX ने शुक्रवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर एक नया क्रू भेजा है। 

NASA के केनेडी स्पेस सेंटर से Falcon 9 रॉकेट के जरिए Dragon स्पेसक्राफ्ट पर Crew-10 मिशन को लॉन्च किया गया है। इस क्रू में चार एस्ट्रोनॉट शामिल हैं। इस मिशन में एस्ट्रोनॉट्स Anne McClain (कमांडर) और Nichole Ayers (पायलट)  के साथ मिशन के स्पेशिलिस्ट्स जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के एस्ट्रोनॉट, Takuya Onishi और रूस की स्पेस एजेंसी Roscosmos के कॉस्मोनॉट, Kirill Peskov मौजूद हैं। इन एस्ट्रोनॉट्स को विलियम्स और विल्मोर ISS पर जिम्मेदारियां सौंपेगे। इसके बाद इन दोनों एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी होगी। इस मिशन को गुरुवार को लॉन्च किया जाना था लेकिन हाइड्रोलिक सिस्टम में खामी के कारण इसे टाल दिया गया था। 

अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump और मस्क यह आरोप लगा चुके हैं कि पूर्व प्रेसिडेंट Joe Biden ने जानबूझ कर इन दोनों एस्ट्रोनॉट्स की वापसी को टाला था। पिछले वर्ष जून में ये दोनों एस्ट्रोनॉट कुछ दिन के मिशन पर ISS पर गए थे। हालांकि, स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी समस्या के कारण ये फंस गए थे। Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी समस्या के कारण विलियम्स और विल्मोर की वापसी मुश्किल हो गई थी। स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को ISS तक पहुंचने में मुश्किलें हो रही थी। इस स्पेसक्राफ्ट से हीलियम का लीक होना एक बड़ी मुश्किल थी। ISS की कमान रूस के एस्ट्रोनॉट Oleg Kononenko ने विलियम्स को सौंपी थी। 

ISS के कमांडर के तौर पर विलियम्स विभिन्न प्रकार के कामकाज और रिसर्च की निगरानी कर रही हैं। कुछ महीने पहले विलियम्स ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में धरती पर वापसी में देरी पर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने ISS को एक 'खुशगवार स्थान' कहा था। विलियम्स का कहना था कि उनके पिछले अनुभव के कारण अंतरिक्ष में जीवन को लेकर एडजस्टमेंट मुश्किल नहीं है। NASA ने बताया है कि विलियम्स और विल्मोर की जगह Crew-10 के एस्ट्रोनॉट्स लेंगे। सतर्कता के उपाय के तौर पर, नए एस्ट्रोनॉट्स को मिशन के लॉन्च के दो सप्ताह पहले आइसोलेशन में रखा गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »