चंद्रमा पर टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधि अनुमान से कहीं अधिक है
चंद्रमा पर टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधि अनुमान से कहीं अधिक पाई गई है
पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा अपने सबसे सुंदर रूप में नजर आता है। नीले ग्रह का यह उपग्रह सौरमंडल के सबसे खूबसूरत खगोलीय पिंडों में शामिल है। लेकिन वैज्ञानिकों ने इस खूबसूरत उपग्रह में दरारें पड़ने की बात कही है। चंद्रमा की सतह में तेज हलचल पाई गई है और यहां पर भूकंपों की जबरदस्त संभावना है, जो भविष्य के चंद मिशनों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि चंद्रमा पर टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधि अनुमान से कहीं अधिक है और जितना सोचा गया था, उससे कहीं अधिक बड़े पैमाने पर फैली हुई है।
स्मिथसोनियन प्लेनेटरी साइंस टीम ने पहली बार ग्लोबल लेवल पर छोटे चंद्र टीलों का मानचित्र तैयार किया है। टीम ने पाया है कि इसकी टेक्टॉनिक गतिविधि कहीं ज्यादा ताजा और बड़े क्षेत्र में फैली है। Planetary Science Journal में प्रकाशित पेपर के अनुसार, चंद्रमा पर दिख रही छोटी लकीरें, जो घोड़े के पैरों के निशान जैसी हैं, चंद्रमा के अंधेरे मैदानों पर एक प्रकार की ढालें हैं जो असल में हाल ही में बनी हैं। यह बताता है कि चंद्रमा की सतह अभी भी सिकुड़ रही है। इसकी वजह से यहां भूकंप आ रहे हैं और यह भविष्य के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशनों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
वैज्ञानिकों ने चांद की सतह पर 1,114 नई लकीरें खोजी हैं। ये पहले मौजूद नहीं थीं। यानी अभी भी इसकी सतह पर टेक्टॉनिक गतिविधि लगातार हो रही है। अब इन लकीरों की संख्या कुल मिलाकर 2,634 हो गई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि ये लकीरें उन्हीं संपीडन बलों (compressional forces) से बनी हैं जिनसे चंद्रमा के लोबेट स्कार्प बने थे। यह दर्शाता है कि चंद्रमा की सतह के ये फीचर्स एक कॉमन टेक्टॉनिक उत्पत्ति को साझा करते हैं।
सीधा निष्कर्ष यह निकाला गया है कि चंद्रमा पर आने वाले भूकंप एक बड़े एरिया में फैले हो सकते हैं जिसका अंदाजा अभी तक नहीं लगाया गया था। यह आने वाले मिशनों के लिए बड़ी बाधा पैदा कर सकते हैं। NASA का Artemis मिशन भी इसमें शामिल है। स्टडी के प्रमुख लेखक Cole Nypaver ने कहा कि नासा को इस खोज से लाभ लेना चाहिए। चंद्रमा टेक्टॉनिक्स का ज्ञान इन मिशनों की सफलता की कुंजी बन सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?