James Webb टेलीस्कोप की बड़ी खोज, यंग स्टार सिस्टम में मिला जमा हुआ पानी

James Webb Telescope के नियर-इंफ्रासेड स्पेक्टोग्राफ के इस्तेमाल से रिसर्चर्स ने HD 181327 के आसपास जमी हुई बर्फ को पाया है

James Webb टेलीस्कोप की बड़ी खोज, यंग स्टार सिस्टम में मिला जमा हुआ पानी

इस टेलीस्कोप के नियर-इंफ्रासेड स्पेक्टोग्राफ से HD 181327 के आसपास जमी हुई बर्फ पाई गई है

ख़ास बातें
  • यह स्टार सिस्टम केवल 2.3 करोड़ वर्ष पुराना है
  • लगभग 4.6 अरब वर्ष पुराने सोलर सिस्टम की तुलना में यह काफी युवा है
  • इससे पहले चंद्रमा पर पानी की कुछ मात्रा मौजूद होने का संकेत मिला था
विज्ञापन
पिछले कई दशकों से वैज्ञानिकों के लिए धरती पर जीवन की उत्पत्ति और पानी के पहुंचने के स्रोत को लेकर अनुमान लगाते रहे हैं। इसके लिए एक थ्योरी यह है कि हमारे ग्रह के आसपास, विशेषतौर पर सोलर सिस्टम की बाहरी परतों में पानी मौजूद था। इस थ्योरी के पक्ष में एक मजबूत प्रमाण मिला है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के रिसर्चर्स ने James Webb Space Telescope के इस्तेमाल से यह पाया है कि धरती से 155 प्रकाश वर्ष दूर सूर्य जैसे एक तारे HD 181327 के आसपास मलबे की एक परत में जमा हुआ पानी है। 

Science Alert में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, यह स्टार सिस्टम केवल 2.3 करोड़ वर्ष पुराना है, जो लगभग 4.6 अरब वर्ष पुराने सोलर सिस्टम की तुलना में काफी युवा है। यह स्टार सिस्टम अभी अपने शुरुआती दौर में है। इस स्टडी के प्रमुख लेखक और रिसर्च साइंटिस्ट, Chen Xie ने NASA की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है, "James Webb Telescope ने जमे हुए पानी के साथ ही पारदर्शी पानी वाली बर्फ का भी पता लगाया है, जो शनि ग्रह के आसपास और हमारे सोलर सिस्टम की Kuiper Belt में भी पाई जाती है। इस तरह की बर्फ एक ग्रह के बनने के लिए महत्वपूर्ण होती है।" 

James Webb Telescope के नियर-इंफ्रासेड स्पेक्टोग्राफ के इस्तेमाल से रिसर्चर्स ने HD 181327 के आसपास जमी हुई बर्फ को पाया है। इस वर्ष फरवरी में NASA ने चंद्रमा पर पानी की खोज के लिए Lunar Trailblazer सैटेलाइट लॉन्च किया था। इसका भार लगभग 200 किलोग्राम का है। इसके सोलर पैनल पूरी तरह खुले होने पर यह लगभग 3.5 मीटर चौड़ा है। इस सैटेलाइट को फ्लोरिडा में Kennedy Space Center से स्पेस में लॉन्च किया गया था। इसके लिए SpaceX के Falcon 9 रॉकेट का इस्तेमाल किया गया था। MoonLunar Trailblazer को अमेरिकी डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी Lockheed Martin ने बनाया है। 

इससे पहले चंद्रमा पर पानी की कुछ मात्रा मौजूद होने का संकेत मिला था। चंद्रमा पर ठंडे और स्थायी तौर पर छाया वाला स्थानों पर जमे हुए पानी से बनी बर्फ की बड़ी मात्रा हो सकती है। Lunar Trailblazer को चंद्रमा की सतह पर पानी को खोजने और उसकी लोकेशन जानने के लिए भेजा गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »