• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • लाखों किलोमीटर दूर तारों का सफर बिना स्‍पेसशिप के करेगा इंसान, यह तरीका आएगा काम!

लाखों किलोमीटर दूर तारों का सफर बिना स्‍पेसशिप के करेगा इंसान, यह तरीका आएगा काम!

साल 2021 में रिसर्चर्स ने हमारी आकाशगंगा के एक क्षेत्र में ऐसे 70 से 170 ग्रहों की खोज की थी।

लाखों किलोमीटर दूर तारों का सफर बिना स्‍पेसशिप के करेगा इंसान, यह तरीका आएगा काम!

यह सवाल इसलिए है क्‍योंकि 5 अरब साल बाद सूर्य एक लाल ‘दानव’ में बदल जाएगा और पृथ्‍वी के लिए खतरा बन जाएगा।

ख़ास बातें
  • इंटरस्टेलर यात्रा मनुष्यों के लिए अगला घर हो सकता है
  • इस यात्रा में सैकड़ों और हजारों साल लग सकते हैं
  • पर नई रिसर्च कहती है कि यह सफर बिना स्‍पेसशिप के हो सकता है
विज्ञापन
अगले 5 अरब साल में क्या होगा, जब सूर्य एक लाल ‘दानव' में बदल जाएगा यानी बहुत बड़ा और गर्म हो जाएगा व पृथ्वी को खा जाएगा? वैज्ञानिक लंबे समय से इस सवाल से जूझ रहे हैं। क्या यह घटना ब्रह्मांड से मानव जाति के खत्‍म होने की वजह बनेगी? क्या इस विनाश से प्रजातियों को बचाने का कोई तरीका है? इसका जवाब है एक ऐसे ग्रह की इंटरस्टेलर यात्रा जो मनुष्यों के लिए अगला घर हो सकता है। यह मानव जाति को बचाने का काल्पनिक तरीका है, लेकिन क्‍या ऐसा हकीकत में मुमकिन है? अगर हमें ऐसा कोई ग्रह मिल भी जाए, तो अंतरिक्ष यान से वहां तक पहुंचने में सैकड़ों और हजारों साल लग सकते हैं। 

इसका मतलब है कि इंसान को पृथ्‍वी से बाहर अपना नया घर खोजने में कई पीढ़ियां लग जाएंगी। हालांकि एक रिसर्च पेपर से पता चलता है कि अंतरिक्ष यान के बिना भी इंटरस्टेलर यात्रा हो सकती है। अंतरतारकीय अंतरिक्ष उड़ान (interstellar travel) दो तारों या प्‍लेनेटरी सिस्‍टम के बीच अंतरिक्ष उड़ान द्वारा की गई यात्रा को कहते हैं। फि‍लहाल यह पूरी तरह काल्पनिक है।

ह्यूस्टन कम्युनिटी कॉलेज में फ‍िजिक्‍स और एस्‍ट्रोनॉमी की प्रोफेसर इरिना रोमानोव्सकाया ने रिसर्च पेपर में लिखा है कि एलियंस सभ्‍यताएं इसमें हमारी मदद कर सकती हैं। रोमानोव्सकाया ने कहा कि भविष्‍य में फ्री-फ्लोटिंग ग्रहों का इस्‍तेमाल करके माइग्रेशन किया जा सकता है। रिसर्च पेपर में जिन ग्रहों का जिक्र किया गया है, वह लगातार सर्फेस ग्रैविटी और बड़ी मात्रा में स्‍पेस और रिसोर्सेज देने में सक्षम हैं। 

साल 2021 में रिसर्चर्स ने हमारी आकाशगंगा के एक क्षेत्र में ऐसे 70 से 170 ग्रहों की खोज की थी। 2020 में हुई एक स्‍टडी बताती है कि हमारी आकाशगंगा में लगभग 50 अरब ऐसे ग्रह हो सकते हैं। रिसर्च में चार परिदृश्‍य बताए गए हैं, जहां इन ग्रहों की मदद से इंटरस्‍टेलर यात्रा की जा सकती है। हालांकि इसमें यह भी लिखा गया है कि ऐसे ग्रह भविष्‍य के खतरों से बचने का स्‍थायी तरीका नहीं हो सकते। 

पहला परिदृश्य एक ग्रह को लेकर है, जो परग्रही या एलियन सभ्यता के करीब से गुजर रहा है। दूसरा परिदृश्‍य कहता है कि ऐसे ग्रह के जरिए एक सिव‍िलाइज ग्रह तक जाने के लिए हम टेक्‍नॉलजी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह रिसर्च साफ तौर पर कहती है कि ऐसे ग्रह भविष्‍य में हमारा स्‍थायी ठिकाना नहीं हो सकते। वह सिर्फ लाइफबोट का काम करेंगे, जिनके जरिए हमें एक ऐसी जगह पर पहुंचना होगा, जो पृथ्‍वी का विकल्‍प हो और सूर्य के विनाश से इंसान के वजूद को बचा सके। 

हालांकि यह 5 अरब साल आगे की बात है। मुमकिन है कि साइंस तब तक कुछ ऐसा तलाश ले, जो हमारे मुश्किल को और आसान बना दे। क्‍या पता हमें तब तक पृथ्‍वी का बेहतर विकल्‍प मिल जाए। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »