इस महीने ग्रहों की परेड निकलने वाली है। इसमें बुध, शुक्र, और बृहस्पति शामिल होने वाले हैं।
Photo Credit: iStock
इस महीने ग्रहों की परेड निकलने वाली है। इसमें बुध, शुक्र, और बृहस्पति शामिल होने वाले हैं।
अंतरिक्ष उत्साहियों के लिए जून का महीना बहुत खास होने वाला है। इस महीने में कई खगोलीय घटनाएँ होने जा रही हैं। यहां चांद और शुक्र ग्रह का मिलन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ग्रहों की जुगलबंदी भी होगी। नासा ने इस महीने होने वाली अंतरिक्ष की घटनाओं की जानकारी दी है। इनमें से कुछ घटनाएँ ऐसी होंगी जिन्हें आसानी से नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं जून 2026 में कौन से अंतरिक्ष नजारे मिलने वाले हैं।
अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए जून 2026 बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। NASA के अनुसार, इस महीने कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं।
शुक्र और गुरू की जुगलबंदी
जून में सबसे चमकीला ग्रह शुक्र और सबका गुरू यानी कि बृहस्पति ग्रह एक दूसरे के काफी करीब आने वाले हैं। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आसमान में इन्हें काफी करीब देखा जा सकेगा। यह घटना 9 जून के आसपास दिखाई देगी। सूर्य अस्त होने के बाद ये काफी चमकीले दिखाई देंगे।
ग्रहों की परेड
इस महीने ग्रहों की परेड निकलने वाली है। इसमें बुध, शुक्र, और बृहस्पति शामिल होने वाले हैं। 15 जून के करीब इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा जब 3 खास ग्रह एक दूसरे के आसपास दिखाई देने वाले हैं। सूर्यास्त के बाद इस नजारे को पश्चिमी आसमान में देखा जा सकेगा। इनमें शुक्र सबसे चमकीला होगा।
शुक्र और चंद्र
इस महीने एक और अनोखी घटना होगी जो शुक्र और चंद्रमा के बीच होने जा रही है। 17 जून को दुनिया के कुछ हिस्सों में एक खास घटना दिखेगी जब चांद चमकीले ग्रह शुक्र के सामने से गुजरेगा। कुछ समय के लिए शुक्र चांद के पीछे छुप जाएगा। इस घटना को अमेरिका, कनाड़ा, ब्राजील और वेनेजुएला में देखा जा सकेगा।
नासा ने बताया कि कई पर्यवेक्षकों को यह घटना दिन के उजाले में भी देखने को मिल सकती है। सलाह दी जाती है कि उचित सौर सुरक्षा उपकरणों जैसे दूरबीन, टेलीस्कोप या कैमरे आदि को सूर्य के निकट न रखें क्योंकि ऐसा करने से आँखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। जून में ग्रीष्म संक्रांति भी होगी, जो उत्तरी गोलार्ध में खगोलीय ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। जून संक्रांति 21 जून को होगी। इस समय उत्तरी गोलार्ध में वर्ष के सबसे लंबे दिन और सबसे छोटी रातें होती हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत