Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ

यह ECG, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग के अलावा स्लीप ब्रीदिंग मूवमेंट का एनालिसिस भी कर सकती है।

Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ

Photo Credit: Asus

Asus VivoWatch 6 Plus में 1.43 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • स्मार्टवॉच में एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं।
  • धूल और पानी से बचाव के लिए स्मार्टवॉच को IP68 रेट किया गया है।
विज्ञापन

Asus ने VivoWatch 6 Plus को अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च किया है। कंपनी ने यह स्मार्टवॉच Computex 2026 में लॉन्च की है। स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच में एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं जिसमें ECG और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग भी शामिल है। पुराने मॉडल की तुलना में इसमें कई अपग्रेड मिलते हैं जिसमें इसका डिजाइन भी शामिल है। स्मार्टवॉच प्रीमियम लुक के साथ आती है। धूल और पानी से बचाव के लिए स्मार्टवॉच को IP68 रेट किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स। 

Asus VivoWatch 6 Plus Price

Asus VivoWatch 6 Plus की कीमत के बारे में कंपनी की ओर से अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। जल्द ही इसे लेकर कोई घोषणा की जा सकती है। 

Asus VivoWatch 6 Plus Specifications

Asus VivoWatch 6 Plus में 1.43 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह एक AMOLED डिस्प्ले है। कंपनी ने इस पर सैफायर क्रिस्टल प्रोटेक्शन दिया है। वहीं अबकी बार इसे टाइटेनियम एलॉय केस में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। यह ECG, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग के अलावा स्लीप ब्रीदिंग मूवमेंट का एनालिसिस भी कर सकती है। इसके अलावा यह चलने के तरीके का भी विश्लेषण कर सकती है। 

स्मार्टवॉच में कंपनी ने AI पावर्ड फीचर्स को इंटीग्रेट किया है। यानी हेल्थकेयर को AI की एडवांसमेंट दी है। यह कंपनी के ईकोसिस्टम से कनेक्ट हो सकती है जहां पर सेंसर द्वारा इकट्ठा किया गया डेटा जाता है। स्मार्टवॉच में ECG, PPG और बॉडी कम्पोजीशन समेत कई सेंसर लगे हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए स्मार्टवॉच को IP68 रेट किया गया है। कंपनी ने अभी स्मार्टवॉच के अन्य डिटेल फीचर्स जैसे बैटरी आदि के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसी के साथ कंपनी ने एक लाइट मॉडल भी पेश किया है जो VivoWatch 6 Aero के नाम से आता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »