4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट

NASA की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की ओर से आज 4 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट

नासा के अनुसार, 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाले एस्टरॉयड खतरा पैदा कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • JPL की ओर से आज 4 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
  • ये एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं।
  • एस्टरॉयड 2026 JC4 साइज में 150 फीट का है।
विज्ञापन

एस्टरॉयड्स को लेकर नासा ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। एस्टरॉयड लाखों किलोमीटर प्रतिसेकेंड की रफ्तार से सौरमंडल में चक्कर लगाते हैं। कई बार इनकी कक्षा, धरती की कक्षा के बीच में आ जाती है। जिसके कारण ये पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजरते हैं। नासा ने कई ऐसे एस्टरॉयड की पहचान की है जो भविष्य में धरती के लिए खतरा बन सकते हैं। आइए जानते हैं आज कौन से एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं। 

NASA की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की ओर से आज 4 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ये एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं। ये 150 फीट तक बड़े हैं। इस साइज का कोई एस्टरॉयड अगर पृथ्वी से टकरा जाता है तो भारी तबाही ला सकता है। एस्टरॉयड 2026 JE1 साइज में 36 फीट का है। यह 11.2 लाख किलोमीटर दूर से गुजरने वाला है। यह दूरी बहुत कम है। 

एस्टरॉयड 2026 KC1 साइज में 27 फीट का है। यह धरती के 4.8 लाख किमी दूर से गुजरेगा। यह दूरी बहुत ही कम बताई जाती है। एस्टरॉयड 2026 KF साइज में 68 फीट का है। यह 6.5 लाख किलोमीटर दूर से गुजरने वाला है। एस्टरॉयड 2026 JC4 साइज में 150 फीट का है। यह पृथ्वी के करीब 57 लाख किलोमीटर के दायरे से होकर गुजरने वाला है।  

नासा का कहना है कि 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाले एस्टरॉयड खतरा पैदा कर सकते हैं। यह वो दायरा है जहां से गृह का गुरुत्वाकर्षण बल खगोलीय पिंडों को अपनी तरफ खींच सकता है। आज आने वाले चारों एस्टरॉयड एक निश्चित दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं। नासा ने टकराव जैसी किसी आशंका की जानकारी नहीं दी है।  

नासा अब तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है। इनमें से हजारों एस्टरॉयड ऐसे हैं जो धरती के लिए संभावित रूप से खतरनाक एस्टरॉयड्स की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। एस्टरॉयड्स को लेकर नासा लगातार ट्रैकिंग करती रहती है। अगर कोई एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »