• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग

Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। चीन में पेश किए गए Vivo Y500 में 8,200 mAh की बैटरी दी गई है

Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • Vivo Y500 को जल्द भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में Vivo Y500 को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo Y500 में 8,200 mAh की बैटरी दी गई है। 

Bluetooth स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर Vivo Y500 की मॉडल नंबर्स - V2627, V2634 और V2635 के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन के कुछ वेरिएंट्स के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। Vivo Y500 के सभी वेरिएंट्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस स्मार्टफोन के ये वेरिएंट्स 4G या 5G किस नेटवर्क को सपोर्ट करेंगे। 

चीन में पेश किए गए Vivo Y500 में 6.77 इंच FHD+ (2,392 x 1,080 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड OriginOS 15 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 और Mali-G615 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 8,200 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में  Vivo Y6t को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है।  Vivo Y6t में 6,500 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के दोनों कैमरा 1,080 p तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, GPS, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Vivo Y6t की 6,500 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »