Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स

Asus ने Computex 2026 के दौरान Asus Zenbook 14, Vivobook S14, Vivobook S16, Vivobook S14 Flip और Vivobook S16 Flip लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं।

Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Asus

Asus Zenbook 14 विंडोज 11 होम पर चलता है।

ख़ास बातें
  • Asus Zenbook 14 विंडोज 11 होम पर चलता है।
  • Asus Vivobook S14 और Vivobook S16 में 50Wh की बैटरी मिलती है।
  • Vivobook S14 Flip और Vivobook S16 Flip में 360-डिग्री हिंज है।
विज्ञापन

Asus ने Computex 2026 के दौरान Asus Zenbook 14, Vivobook S14, Vivobook S16, Vivobook S14 Flip और Vivobook S16 Flip लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। Zenbook 14 में इंटेल, एएमडी या स्नैपड्रैगन सीपीयू ऑप्शन मिलता है, वहीं Vivobook S सीरीज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आती है। Vivobook S14 Flip और Vivobook S16 Flip दोनों ही टू-इन-वन कनवर्टिबल लैपटॉप हैं जो कि 360-डिग्री हिंज के साथ आते हैं। लैपटॉप आसुस पेन 3.0 का सपोर्ट करते हैं। आइए Asus लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Asus Laptop Price

Asus ने अभी तक Zenbook 14, Vivobook S14, Vivobook S16, Vivobook S14 Flip और Vivobook S16 Flip की कीमत का खुलासा नहीं किया है। साथ ही साथ उपलब्धता के बारे में भी पता नहीं चला है। Zenbook 14 आर्कटिक ब्लू और कोमोडो कोरल कलर में उपलब्ध होगा। Vivobook S14 और Vivobook S16 लाइट ब्लू और मैट ग्रे कलर में उपलब्ध है। Vivobook S14 Flip और Vivobook S16 Flip को लाइट ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।

Asus Zenbook 14 Features & Specifications

Asus Zenbook 14 में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 14.0 इंच का WUXGA OLED डिस्प्ले मिलती है। Asus Zenbook 14 विंडोज 11 होम पर चलता है। यह Intel, AMD और Snapdragon प्रोसेसर ऑप्शन के साथ आता है। यह Copilot+ PC को लेकर दावा है कि यह ऑन-डिवाइस AI कैपेसिटी के लिए 50 TOPS तक का NPU परफॉर्मेंस प्रदान करता है। ZenBook 14 में 1.7mm की-ट्रैवल कीबोर्ड और स्मार्ट-जेस्चर टचपैड है। इसमें ड्यूल-स्पीकर ऑडियो सिस्टम है। लैपटॉप में विंडोज हेलो सपोर्ट के साथ फुल-HD वेबकैम है। यह पासकी सपोर्ट, एडैप्टिव डिमिंग और लॉक, और सुरक्षा के लिए माइक्रोसॉफ्ट प्लूटन प्रदान करता है। इसमें 50Wh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज हो कर 21 घंटे तक चलती है। इसका वजन 1.1 किलोग्राम है।

Vivobook S14, Vivobook S16 Specifications 

Vivobook S16 में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाली 16 इंच की OLED डिस्प्ले है। Vivobook S14 में 87 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाली 14 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले TÜV Rheinland द्वारा लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी के लिए सर्टिफाइड है। ये दोनों लैपटॉप Snapdragon प्रोसेसर से लैस हैं। Asus Vivobook S14 और Vivobook S16 में मेटल बॉडी और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज वाली OLED डिस्प्ले हैं। दोनों लैपटॉप Snapdragon X प्रोसेसर के साथ आते हैं। ये हैवी वर्कलोड के दौरान भी बेहतर रिस्पॉन्स के लिए 30W तक TDP सपोर्ट करते हैं। Asus Vivobook S14 और Vivobook S16 में 50Wh की बैटरी मिलती है। ये Copilot+ PC सिंगल चार्ज में 25 घंटे से ज्यादा चल सकते हैं। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बदौलत 49 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। दोनों हेडफोन MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आते हैं।

Vivobook S14 Flip, Vivobook S16 Flip Specifications

Vivobook S14 Flip और Vivobook S16 Flip में 360-डिग्री हिंज है, जिससे यूजर्स लैपटॉप, टैबलेट, टेंट और स्टैंड मोड में आसानी से स्विच कर सकते हैं। ये लैपटॉप Asus Pen 3.01 के जरिए इनपुट सपोर्ट करते हैं। इनमें 2K OLED डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X प्रोसेसर हैं। Vivobook S14 Flip और Vivobook S16 Flip डॉल्बी ऑडियो और स्नैपड्रैगन साउंड का सपोर्ट करते हैं। Vivobook S Flip सीरीज में 50Wh की बैटरी है, जो कि 20 घंटे से ज्यादा चलती है। ये 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। इन लैपटॉप में मेटल चेसिस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »