5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन

Samsung ने इस साल मार्च में अपना नया फोन Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A57 5G में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A57 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A57 5G में 5,000mAh बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung ने इस साल मार्च में अपना नया फोन Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy A57 5G पर धांसू कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है। Galaxy A57 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Samsung Galaxy A57 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A57 5G Price & Offers

Samsung Galaxy A57 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 51,950 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि मार्च, 2026 में 56,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर के मामले में एसबीआई डेबिट कार्ड से भुगतान पर 50 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 38,950 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 5000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy A57 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ v6.0 और एनएफसी दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.5 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 6.9 और वजन 179 ग्राम है। यह फोन एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जाइरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy A57 5G के रियर में f1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »