Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत

Motorola Edge 2026 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल जाती है।

Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 2026 फोन में 6.3 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 7450 चिपसेट लगाया है।
  • ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Mali-G615 MC2 GPU मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है।
विज्ञापन

Motorola Edge 2026 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। फोन में 6.3 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले मिलता है। फोन OLED पैनल से लैस होकर आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 7450 चिपसेट लगाया है। इसके साथ में 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Motorola Edge 2026 Price

Motorola Edge 2026 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है जहां पर इसकी कीमत 599.99 डॉलर (लगभग 52000 रुपये) है। फोन को 11 जून से खरीदा जा सकेगा। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसे Pantone Martini Olive कलर में लॉन्च किया गया है। 

Motorola Edge 2026 Specifications

Motorola Edge 2026 फोन में 6.3 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। फोन OLED पैनल से लैस होकर आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। 

फोन में प्रोसेसिंग के लिए ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7450 चिपसेट है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM दी गई है और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Mali-G615 MC2 GPU मिलता है।

Motorola Edge 2026 में रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा है जिसमें Sony LYTIA 710 सेंसर लगा है। यह OIS को सपोर्ट करता है। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता है। फोन में कंपनी ने 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया है। यही सेंसर मैक्रो कैमरा की तरह भी इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा फोन 10MP टेलीफोटो लेंस से लैस किया गया है जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसमें भी OIS का सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में कई AI कैमरा फीचर्स भी मिलते हैं। 

Motorola Edge 2026 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल जाती है। फोन में 15W वायरलैस चार्जिंग फईचर भी है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है। यह Dolby Atmos को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  3. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  4. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  5. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  6. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  9. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  10. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »