Sony ने भारत में अपनी टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए Sony Bravia 7II को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले साइज उपलब्ध हैं।
Photo Credit: Sony
Sony Bravia 7II में 55 इंच डिस्प्ले है।
Sony ने भारत में अपनी टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए Sony Bravia 7II को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले साइज उपलब्ध हैं और 98 इंच साइज जल्द ही उपलब्ध होगा। ये स्मार्ट टीवी सोनी कॉग्निटिव प्रोसेसर XR से लैस हैं। इनमें कंपनी की इन-हाउस ट्रू RGB एलईडी टेक्नोलॉजी दी गई है। टीवी गूगल टीवी पर चलते हैं और गूगल एसिस्टेंट के साथ हैंड्स-फ्री ऑपरेशन की सुविधा मिलती है। यहां हम आपको Sony Bravia 7II के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Sony Bravia 7II के 55 इंच मॉडल की कीमत 2,21,990 रुपये और 65 इंच मॉडल की कीमत 2,74,990 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी वर्तमान में सोनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक ग्राहक सोनी रिटेल स्टोर, शॉपएटएससी पोर्टल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अन्य आउटलेट्स के जरिए खरीद सकते हैं। हालांकि, अभी तक 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
Sony Bravia 7II में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले साइज का विकल्प मिलता है। इसमें ट्रू RGB LED टेक्नोलॉजी है, जो कि सटीक कलर और ब्राइटनेस के लिए रेड, ग्रीन और ब्लू एलईडी का उपयोग करती है। इस सीरीज में सोनी RGB बैकलाइट मास्टर ड्राइव प्रो सिस्टम है, जो लोकल डिमिंग, कम ब्लूमिंग और बेहतर कॉन्ट्रास्ट प्रदान करता है। इसमें सोनी RGB ट्रिलुमिनोस मैक्स टेक्नोलॉजी भी है, जो कि बेहतर कलर गैमट प्रदान करती है।
ये टीवी सोनी कॉग्निटिव प्रोसेसर XR पर चलते हैं। 65 इंच और उससे बड़े मॉडल X-वाइड एंगल प्रो फीचर पर निर्भर करते हैं। पिक्चर बेहतर बनाने के लिए इसमें XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर 20 फीचर दिया गया है। इस सीरीज में XR क्लियर इमेज टेक्नोलॉजी है, जो नॉइज रिडक्शन करती है और लो रेजॉल्यूशन कंटेंट को 4K क्वालिटी तक अपस्केल करती है। इसमें गेम्स और स्पोर्ट्स के लिए XR मोशन क्लैरिटी भी है। ये टीवी डॉल्बी विजन, HDR10, HLG और IMAX एन्हांस्ड फॉर्मेट का सपोर्ट करते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनी पिक्चर्स कोर के लिए स्टूडियो कैलिब्रेटेड मोड हैं जो कंटेंट के अनुसार पिक्चर क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करते हैं।
65 इंच और इससे बड़े वेरिएंट में एकॉस्टिक मल्टी-ऑडियो+ उपलब्ध है। इस टीवी लाइनअप में बेहतर डायलॉग क्लैरिटी के लिए AI साउंड सेपरेशन के साथ वॉइस जूम 3 और स्टैंडर्ड ऑडियो को 5.1.4 चैनल वर्चुअल सराउंड अनुभव में बदलने के लिए 3D सराउंड अपस्केलिंग है। सोनी ब्राविया 7II टीवी डॉल्बी एटमॉस और DTS:X साउंड टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट करता है। ये टीवी गूगल टीवी पर चलते हैं। यूजर्स गूगल एसिस्टेंट के जरिए वॉइस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं। यह एप्पल एयरप्ले 2, एप्पल होमकिट, गूगल कास्ट और एलेक्सा सपोर्टेड डिवाइसेज के साथ कंपैटिबिलिटी है। अन्य फीचर्स में 4K/120Hz तक HDMI 2.1 कनेक्टिविटी, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ऑटो-लो-लेटेंसी मोड (ALLM) भी शामिल है। यह टीवी 80Mbps तक स्पीड से कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए प्योर स्ट्रीम टेक्नोलॉजी के साथ सोनी पिक्चर्स कोर की सुविधा प्रदान करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत