आज अंतरिक्ष से एस्टरॉयड 2026 KA3 धरती के करीब पहुंच रहा है, जो कि एक हवाई जहाज जितना बड़ा है।
नासा की JPL ने आज 2 एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब से गुजरने वाले हैं।
एस्टरॉयड्स लम्बे समय से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बने हुए हैं। दुनियाभर से कई अंतरिक्ष एजेंसियां इनके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए मिशन लॉन्च करती आ रही हैं। इन्हीं में से एक अंतरिक्ष में खोज करने वाली अमेरिकी एजेंसी नासा एस्टरॉयड की ट्रैकिंग करती रहती है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी 4.5 अरब साल पहले बनी है, जब हमारे सौरमंडल का निर्माण हुआ था। उस समय घटनाक्रम में कुछ चट्टानें भी सौरमंडल में बिखरीं रह गईं जिन्हें एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह कहा जाता है। ये ग्रहों की तरह ही लगातार सूरज का चक्कर लगाते हैं। अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार एस्टरॉयड बड़ी चट्टानें होती हैं जो कि खनिज पदार्थों से बनी होती हैं।
एस्टरॉयड हमारे सौरमंडल में लगातार चक्कर लगा रहे हैं। ये चट्टानी टुकड़े जब पृथ्वी की दिशा में बहुत करीब आ जाते हैं तो नासा इनके लिए अलर्ट जारी करती है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी एस्टरॉयड की दिशा पर नजर रखती है। JPL ने आज 2 एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब से गुजरने वाले हैं।
आज अंतरिक्ष से एस्टरॉयड 2026 KA3 धरती के करीब पहुंच रहा है, जो कि एक हवाई जहाज जितना बड़ा है। एस्टरॉयड का साइज 82 फीट है। यह 37 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। इसी के साथ एस्टरॉयड 2026 KJ2 भी धरती के करीब आ रहा है। यह एस्टरॉयड 77 फीट बड़ा है। आज यह धरती के बेहद करीब आने वाला है। जब यह पृथ्वी से न्यूनतम दूरी पर होगा तो यह केवल 67 लाख किलोमीटर दूर रह जाएगा। यह दूरी बहुत कम मानी जाती है। ऐसे में एस्टरॉयड को पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित कर सकता है और यह पृथ्वी की दिशा में खिंच सकता है।
नासा अब तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है। इनमें से हजारों एस्टरॉयड ऐसे हैं जो धरती के लिए संभावित रूप से खतरनाक एस्टरॉयड्स की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। एस्टरॉयड्स को लेकर नासा लगातार ट्रैकिंग करती रहती है। अगर कोई एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकता है। हालांकि आज आने वाले एस्टरॉयड्स में किसी के लिए भी टकराने की संभावना नासा ने नहीं जताई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?