Samsung ने बीते साल जुलाई में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है।
Samsung ने बीते साल जुलाई में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। जी हां अगर आप Galaxy Z Fold 7 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 5जी पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 7 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,59,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन जुलाई 2025 में 1,74,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,55,990 रुपये हो जाएगी। यह फोल्डेबल फोन लॉन्च कीमत से लगभग 19,009 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है। वहीं 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन 4,400mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Galaxy Z Fold 7 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy Z Fold 7 के रियर में F1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी शामिल किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम