HP ने भारत में लॉन्च किया Victus Special Edition लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने बताया कि ये लैपटॉप विशेषतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए है और ये गेमिंग के लिए भी बेहतर है

HP ने भारत में लॉन्च किया Victus Special Edition लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसमें 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

ख़ास बातें
  • ये लैपटॉप विशेषतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए है
  • इन लैपटॉप का प्राइस 65,999 रुपये से शुरू होता है
  • इस लैपटॉप में फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड एक न्यूमेरिक पैड के साथ है
विज्ञापन
बड़ी कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनियों में शामिल HP ने देश में Victus Special Edition लैपटॉप्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया कि ये लैपटॉप विशेषतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए हैं और ये गेमिंग के लिए भी बेहतर हैं। इन लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 3050A GPU और 4 GB का वीडियो RAM है। 

HP ने अपने Gaming Garage के फ्री एक्सेस की भी पेशकश की है। इन लैपटॉप का प्राइस 65,999 रुपये से शुरू होता है। कंपनी की इस लैपटॉप सीरीज में विभिन्न स्पेसिफिकेशंस वाले मॉडल हैं। इन्हें केवल Atmospheric Blue कलर में उपलब्ध कराया गया है। इन लैपटॉप को कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा सकता है। इसके साथ ही कस्टमर्स को एक स्पेशल डील में HyperX Cloud Stinger 2 हेडसेट 6,097 रुपये के प्राइस के बजाय केवल 499 में खरीदने का विकल्प मिलेगा। 

Victus Special Edition लैपटॉप HP Victus 16 का एक रिब्रांडेड वर्जन है। इसमें 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 12th Gen Intel Core प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 3050A GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 16 GB का RAM और स्टोरेज के विभिन्न वेरिएंट्स हैं। इसमें 70 Whr की बैटरी दी गई है। इस लैपटॉप में फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड एक न्यूमेरिक पैड के साथ है। कंपनी ने बताया है कि यह लैपटॉप Omen ब्रांडेड टेम्पेस्ट कूलिंग सॉल्यूशन के साथ है। इस लैपटॉप का भार लगभग 2.29 किलोग्राम का है। 

पिछले महीने Acer ने अपना पहला AI फोकस्ड गेमिंग लैपटॉप Nitro V 16 लॉन्च किया था। इसमें AMD का Ryzen R7 8845HS सीरीज प्रोसेसर 16 GB के RAM और Nvidia GeForce 4060 GPU के साथ है। इस लैपटॉप में 16 इंच का डिस्प्ले और 165 Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Nitro V 16 का प्राइस 1,09,990 रुपये का है। इसे Obsidian Black कलर में उपलब्ध कराया गया है।  Nitro V 16 विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 16 इंच WQXGA (1,920x1,200 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Acer का दावा है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क के लिए 233 टेरा ऑपरेशंस प्रति सेकेंड की कैपेसिटी रखता है। इसे Copilot+ सर्टिफाइड लैपटॉप बताया गया है। इसमें 1 TB की SSD स्टोरेज है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »