Acer ने भारत में लॉन्च किया गेमिंग लैपटॉप Nitro V 16, जानें स्पेसिफिकेशंस प्राइस

इस गेमिंग लैपटॉप का प्राइस 1,09,990 रुपये का है। इसे Obsidian Black कलर में उपलब्ध कराया गया है

Acer ने भारत में लॉन्च किया गेमिंग लैपटॉप Nitro V 16, जानें स्पेसिफिकेशंस प्राइस

इसमें डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है

ख़ास बातें
  • यह लैपटॉप विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है
  • कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सात घंटे तक चल सकती है
  • Nitro V 16 का प्राइस 1,09,990 रुपये का है।
विज्ञापन
बड़ी हार्डवेयर कंपनियों में शामिल Acer ने अपना पहला AI फोकस्ड गेमिंग लैपटॉप Nitro V 16 लॉन्च किया है। इसमें AMD का Ryzen R7 8845HS सीरीज प्रोसेसर 16 GB के RAM और Nvidia GeForce 4060 GPU के साथ है। इस लैपटॉप में 16 इंच का डिस्प्ले और 165 Hz का रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने बताया है कि इसमें डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है। 

Nitro V 16 का प्राइस 1,09,990 रुपये का है। इसे Obsidian Black कलर में उपलब्ध कराया गया है। यह ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्टेड है। इसकी बिक्री Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स के जरिए भी की जाएगी। इस लैपटॉप को HDFC Bank, HSBC, IDFC First Bank और OneCard के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से खरीदने पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। Nitro V 16 विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 16 इंच WQXGA (1,920x1,200 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

इस लैपटॉप में Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर 16 GB के DDR5 RAM और Nvidia GeForce RTX 4060 GPU के साथ है। Acer का दावा है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क के लिए 233 टेरा ऑपरेशंस प्रति सेकेंड की कैपेसिटी रखता है।  इसे Copilot+ सर्टिफाइड लैपटॉप बताया गया है। इसमें 1 TB की SSD स्टोरेज मिलती है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। इसके अलावा एक USB 3.2 Gen 2 पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, एक USB 4 पोर्ट और एक HDMI पोर्ट दिया गया है। 

इसकी 59 Wh की बैटरी 135 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सात घंटे तक चल सकती है। इसका साइज 362.3 x 239.89 x 23.5 mm और भार लगभग 2.5 किलोग्राम का है। पिछले सप्ताह कंपनी ने Chromebook Plus 15 और Chromebook Plus 14 को लॉन्च किया था। ये लैपटॉप्स स्टैंडर्ड यूजर्स के साथ ही एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए भी हैं। इनमें फुल HD LCD डिस्प्ले दिया गया है। इन लैपटॉप में Intel और AMD Ryzen के प्रोसेसर 16 GB के RAM और 512 GB तक की स्टोरेज के साथ दिए गए हैं। Chromebook Plus 15 के 8 GB + 256 GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 44,990 रुपये का है। Chromebook Plus 14 का प्राइस 35,990 रुपये से शुरू होता है। एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए इन लैपटॉप को प्रोसेसर, मेमोरी, स्टोरेज और डिस्प्ले कन्फिग्रेशंस के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज16.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1200 पिक्सल
Touchscreenनहीं
प्रोसेसरRyzen 7
रैम16 जीबी
ओएसWindows 11
एसएसडी1TB
ग्राफ़िक्सNvidia GeForce RTX 4060
वज़न2.50 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  2. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  7. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  8. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  9. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  10. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »