भारत में Vivo T5x 5G को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी
Photo Credit: Vivo
यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Vivo T4x 5G की जगह लेगा
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo होगा। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी की पेशकश करेगा। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Vivo T4x 5G की जगह लेगा।
भारत में Vivo T5x 5G को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसका प्राइस 23,000 रुपये से कम हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस सेगमेंट में यह सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होगी। Vivo ने कहा है कि इस स्मार्टफोन का डिजाइन स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग और गेमिंग जैसी एक्टिविटीज में अधिक इस्तेमाल के लिए चार्जिंग की कम जरूरत वाला है। Vivo T5x 5G की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। यह Android 16 पर OriginOS 6 पर चलेगा। AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में Vivo T5x 5G को 10 लाख प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। इस महीने की शुरुआत में Vivo X300 FE को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी है। पिछले वर्ष चीन में पेश किए Vivo S50 Pro Mini का यह रिब्रांडेड वर्जन है।
Vivo X300 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। Vivo X300 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.57 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग