• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 15 सीरीज में मिल सकता है इन डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर

Xiaomi 15 सीरीज में मिल सकता है इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर

शाओमी इसके लिए Goodix के अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट रिकोगनिशन सिस्टम का इस्तेमाल कर सकती है

Xiaomi 15 सीरीज में मिल सकता है इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर

यह ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर की तुलना में बेहतर है

ख़ास बातें
  • शाओमी नए फिंगरप्रिंट स्कैनर पर कार्य कर रही है
  • इसके लिए Goodix के फिंगरप्रिंट रिकोगनिशन सिस्टम का इस्तेमाल हो सकता है
  • इसे Qualcomm के इस तरह के सेंसर्स से सस्ता माना जाता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की Xiaomi 15 सीरीज में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। इस सीरीज में Xiaomi 15, Xiaomi 15 Pro और Xiaomi 15 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि शाओमी नए फिंगरप्रिंट स्कैनर पर कार्य कर रही है। इससे शाओमी 15 सीरीज में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी इसके लिए Goodix के अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट रिकोगनिशन सिस्टम का इस्तेमाल कर सकती है। इसे Qualcomm के इस तरह के सेंसर्स से सस्ता माना जाता है। यह ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर की तुलना में बेहतर है। यह फिंगरप्रिंट को सेंसर तीन डाइमेंशन में स्कैन करता है और गीली उंगलियों को भी आसानी से स्कैन किया जा सकता है। हालांकि, इस सिस्टम का इस्तेमाल कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन्स तक ही सीमित है। 

इससे पहले एक अन्य टिप्स्टर ने कहा था कि शाओमी 15 सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर आगामी Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। पिछले महीने कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया था। इसमें 6.73 इंच OLED TCL C8 डिस्प्ले दिया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 3x लिक्विड कूलिंग चैंबर है। इसे 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी क्वाड कैमरा यूनिट में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-900 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। Xiaomi 14 Ultra की 5,300 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi 14 को इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.36 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  3. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  4. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  5. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  6. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  9. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
  2. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  8. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  9. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »