यूपीआई पर अंजान लोगों के साथ मोबाइल नंबर को साझा होने से रोका जा सकता है।
Photo Credit: Credit: Unsplash/Clay Banks
UPI डिजिटल पेमेंट का सबसे लोकप्रिय तरीका है।
अगर आप दिन में 10 या 20 बार या उससे भी ज्यादा बार UPI पेमेंट करते करते हैं तो उतनी ही बार किसी अंजान व्यक्ति के साथ अपना मोबाइल नंबर साझा करते हैं। ऐसे में संभावना रहती है कि आपके नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अब अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर किसी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं हो और सुरक्षा पूरी तरह से बरकरार रहे तो यह बिलकुल मुमकिन है। जी हां आप कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ साझा होने से रोक सकते हैं। आइए यूपीआई अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर हटाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में यूपीआई ऐप जैसे कि Google Pay ऐप पर जाना है।
अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप खोलने के बाद आपको नीचे दाईं ओर प्रोफाइल आइकन नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।
प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको बीच में बैंक अकाउंट का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
उसके बाद नया ऑप्शन खुल जाएगा और अब जो भी आपका प्राइमरी बैंक अकाउंट है उस पर आपको क्लिक करना है।
अब आपको गूगल पे पर दूसरे नंबर पर नजर आ रहे मैनेज यूपीआई नंबर्स ऑप्शन पर क्लिक करना है।
अब आप यहां पर अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को हटाकर कोई भी रेंडम नंबर दर्ज कर सकते हैं। आप जो भी नंबर दर्ज करेंगे वही आपकी यूपीआई आइडी बन जाएगी और उसी के जरिए ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। आपको बता दें कि आप इसी प्रकार PhonePe से भी अपना मोबाइल नंबर हटा कर कोई भी अन्य नंबर दर्ज कर सकते हैं। यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप अपने मोबाइल नंबर को अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचा सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक