Vivo के V40 की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,500 mAh की बैटरी

इसमें ZEISS के साथ टाई-अप में कैमरा सिस्टम दिया गया है जिससे यूजर्स प्रोफेशनल ग्रेड की फोटोग्राफी कर सकते हैं

Vivo के V40 की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,500 mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 है
  • इसे ब्लू, पर्पल और टाइटेनियम ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इसकी बिक्री Flipkart, कंपनी के ई-स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर होगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के V40 की सोमवार से बिक्री शुरू हो गई है। इसमें ZEISS के साथ टाई-अप में कैमरा सिस्टम दिया गया है जिससे यूजर्स प्रोफेशनल ग्रेड की फोटोग्राफी कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 है। इसे तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। 

इस स्मार्टफोन के 8GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 36,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 41,999 रुपये का है। इसे ब्लू, पर्पल और टाइटेनियम ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, कंपनी के ई-स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर की जाएगी। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 10 प्रतिशत के कैशबैक की पेशकश की जा रही है। कस्टमर्स के लिए एक्सचेंज बोनस का भी विकल्प है। 

V40 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 दिया गया है। इसमें 5,500 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके कैमरा सिस्टम के साथ सिनेमैटिक पोट्रेट वीडियो और फेस्टिवल पोट्रेट मोड जैसे फीचर्स हैं। इसमें AI Eraser, AI Photo Enhancer, and AI Superlink जैसे आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स से कैमरा का परफॉर्मेंस बेहतर होता है। 

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.9 करोड़ यूनिट्स की रही। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 3.5 करोड़ यूनिट्स की थी। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से अधिकतर मिड-प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट में थे। स्मार्टफोन्स के बजट सेगमेंट (लगभग 8,400 रुपये से 16,800 रुपये का प्राइस) में शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस सेगमेंट में भी Xiaomi सबसे आगे है। इसके बाद Realme और Vivo हैं। एंट्री-प्रीमियम सेगमेंट (लगभग 16,800 रुपये से 33,500 रुपये का प्राइस) में सबसे अधिक 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo सबसे आगे है। इसके बाद Vivo और Samsung हैं। सुपर-प्रीमियम सेगमेंट (प्राइस 67,100 रुपये से ज्यादा) में शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।  इसमें एपल 83 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »