Samsung के Galaxy S24 FE में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, Exynos 2400 चिपसेट

सैमसंग के Galaxy S23 FE में 6.4 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,450 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ था

Samsung के Galaxy S24 FE में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, Exynos 2400 चिपसेट

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • Galaxy S24 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy S23 FE और Galaxy S24 के समान हो सकता है
  • इसमें Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 FE को लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसे पांच कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Galaxy S24 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। सैमसंग के Galaxy S23 FE में 6.4 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,450 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ था। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy S23 FE और Galaxy S24 के समान हो सकता है। 

Galaxy S24 FE में Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है। इस चिपसेट का इस्तेमाल देश में पेश किए गए Galaxy S24 और Galaxy S24+ में किया गया था। इस स्मार्टफोन को पांच कलर्स - ब्लू, ग्रीन, ग्रेफाइट, येलो और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy S23 FE को मिंट, ग्रेफाइट और पर्पल कलर्स में खरीदा जा सकता है।  Galaxy S24 FE में इसके पिछले वर्जन के समान एल्युमीनियम फ्रेम हो सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 4,565 mAh की बैटरी हो सकती है। 

इस स्मार्टफोन के लिए फ्रांस में सैमसंग की वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने Galaxy S23 FE को पेश किया था. Galaxy S24 FE के लिए सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-S721B दिया गया है। इसमें डुअल-सिम होने की पुष्टि हुई है। Galaxy S24 FE में 8 GB का RAM हो सकता है। यह पता नहीं चला है कि इसे भारत और यूरोप के अलावा अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। Galaxy S24 FE में स्टोरेज के 128 GB और 256 GB के विकल्प हो सकते हैं। पिछले महीने सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को लॉन्च किया था। इसके साथ ही Galaxy Buds 3 और Buds 3 Pro को भी लाया गया था। हाल ही मे देश में कंपनी के इन प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू हुई थी। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • कमियां
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »