Vivo के X200 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, एक्शन बटन

इस स्मार्टफोन सीरीज में X200, X200 Pro और X200 Pro Mini शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 फरवरी 2025 19:19 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में iPhone के जैसे एक्शन बटन दिया जा सकता है
  • इस बटन का इस्तेमाल फोटो लेने और वीडियो के लिए किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

इस स्मार्टफोन में MediaTek का आगामी Dimensity 9400+ चिपसेट दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की X200 Ultra को जल्द  लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।  X200 Ultra में 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में  X200, X200 Pro और X200 Pro Mini शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 दिया गया है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म  Weibo पर एक पोस्ट में बताया है इस स्मार्टफोन में iPhone के जैसे एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह बटन इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम के निचले हिस्से में हो सकता है। इसका इस्तेमाल फोटो लेने और वीडियो के लिए किया जा सकता है। यह कैमरा बटन के तौर पर फंक्शन कर सकता है। Apple के iPhone 15 Pro और iPhone 16 में एक्शन बटन दिया गया है जिसका इस्तेमाल कैमरा ऐप को खोलने या DND मोड शुरू करने के लिए किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। X200 Ultra में MediaTek का आगामी Dimensity 9400+ चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में  Vivo ने Y200+ को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.68 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया है। 

Y200+ में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसके डुअल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लीयर प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन की मेमोरी को बढ़ाने का भी विकल्प है। यह Funtouch OS पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं। Y200+ की 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को केवल 36 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2640x1216 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.