Vivo X300 Pro में मिल सकता है आगामी Dimensity 9500 चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च

Vivo X300 और X300 Pro को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X200 सीरीज की तरह Zeiss ट्यून्ड कैमरा दिए जा सकते हैं

Vivo X300 Pro में मिल सकता है आगामी Dimensity 9500 चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Zeiss ट्यून्ड कैमरा दिए जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट का फीचर मिल सकता है
  • Vivo X300 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा हो सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की X300 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के X300 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का आगामी Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है। 

चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2502DA के साथ लिस्टिंग हुई है। Gizmochina की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह Vivo X300 Pro का सैटेलाइट कम्युनिकेशन एडिशन है। इससे इस स्मार्टफोन के साथ 90 W का चार्जर होने का संकेत मिला है। पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के X200 Pro में 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ है। कंपनी के X200 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के Sony LYT-818 प्राइमरी कैमरा के साथ 200 मेगापिक्सल का Zeiss APO फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा है। 

हाल ही में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया था कि Vivo X300 और X300 Pro को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X200 सीरीज की तरह Zeiss ट्यून्ड कैमरा दिए जा सकते हैं। कंपनी की X300 सीरीज के साथ नए TWS ईयरफोन भी लाए जा सकते हैं। इस टिप्सटर का दावा है कि अगले वर्ष कंपनी की इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइसेज पर फोकस करने की योजना है। इसमें कुछ वियरेबल्स भी शामिल हो सकते हैं। 

Vivo X300 का ऐसा वेरिएंट लाया जा सकता है जो BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग सर्विस को सपोर्ट कर सकता है। कंपनी के X300 Pro में भी सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट का फीचर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में कॉम्पैक्ट 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह Vivo X200 Pro Mini के समान हो सकता है।  Vivo X300 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 1/1.3 इंच 50 मेगापिक्सल Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 1/1.4 इंच 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »