• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo का नया OriginOS 6 सॉफ्टवेयर अब भारत में! इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा सबसे पहले अपडेट

Vivo का नया OriginOS 6 सॉफ्टवेयर अब भारत में! इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा सबसे पहले अपडेट

कंपनी का कहना है कि इसके आ जाने के बाद डिवाइस में 106 प्रतिशत फास्ट डेटा लोड किया जा सकेगा।

Vivo का नया OriginOS 6 सॉफ्टवेयर अब भारत में! इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा सबसे पहले अपडेट

नया OriginOS 6 सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड 16 आधारित है।

ख़ास बातें
  • Vivo का OriginOS 6 सॉफ्टवेयर अब जल्द ही भारत में आएगा
  • OriginOS 6 का रोलआउट कंपनी अगले महीने से शुरू कर देगी
  • रोलआउट साल 2026 की पहली तिमाही तक चलेगा
विज्ञापन

Vivo ने अपने OriginOS 6 सॉफ्टवेयर अपडेट को चीन में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया था। कंपनी ने हाल ही में नए Vivo X300 Pro और Vivo X300 स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें वीवो का नया OriginOS 6 दिया गया है। OriginOS 6 सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड 16 आधारित है। चीन के बाद कंपनी अब इसे भारत में भी रोलआउट करने की तैयारी कर रही है। यानी भारतीय यूजर्स के लिए भी वीवो का नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा। आइए जानते हैं कंपनी ने इसके रोलआउट के लिए क्या टाइमलाइन बताई है और इसके लिए कौन से डिवाइसेज की लिस्ट जारी की है। 

Vivo का OriginOS 6 सॉफ्टवेयर अब जल्द ही भारत में भी रोलआउट होने वाला है। Vivo X200 पहला स्मार्टफोन लाइनअप होगा जिसमें भारत में यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट सबसे पहले रिसीव होगा। नए OriginOS 6 का रोलआउट कंपनी अगले महीने यानी नवंबर से शुरू कर देगी। कहा गया है कि कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करेगी। यह रोलआउट साल 2026 की पहली तिमाही तक चलेगा। 

OriginOS 6 Release Timeline in India
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने भारत में Vivo स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉइड 16-आधारित OriginOS 6 रोलआउट शेड्यूल का खुलासा किया है। यहां उन स्मार्टफोन्स की सूची दी गई है जिन्हें यह लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट जल्द मिलेगा। देखें लिस्ट

OriginOS 6 Features
OriginOS 6 के रोलआउट के साथ आपके फोन में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। OriginOS 6 स्किन में पहले की तुलना में बेहतर फ्लुइडिटी के लिए Origin Smooth Engine दिया गया है। यह कंपनी की अल्ट्रा-कोर कंप्यूटिंग और मेमोरी फ्यूजन तकनीक को भी सपोर्ट करता है।

Vivo का दावा है OriginOS 6 के आ जाने के बाद यूजर्स 5000 फोटो वाली एल्बम को आसानी से खोल पाएंगे। यह चंद सेकेंड्स में लोड हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि इसके आ जाने के बाद डिवाइस में 106 प्रतिशत फास्ट डेटा लोड किया जा सकेगा। बता दें कि चीन के बाहर के यूजर्स के पास OriginOS 5 का एक्सेस उपलब्ध नहीं था। वहीं, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट भारत सहित इन क्षेत्रों में Funtouch OS 15 की जगह लेगा।

यह नया सॉफ्टवेयर एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए डुअल-रेंडरिंग आर्किटेक्चर से लैस होकर आता है। यूज़र इंटरफेस नए डिजाइन के साथ आता है और यह एलिमेंट्स को "सॉफ्ट स्प्रिंग इफ़ेक्ट" के साथ स्ट्रेच करने की सुविधा देता है। इसमें ऐप आइकन विजेट्स के आकार के अनुसार डाइनेमिकली एडजस्ट होते हैं। OriginOS 6 में मॉर्फिंग एनिमेशन, वन-शॉट एनिमेशन, लाइट और शैडो स्पेस, और डायनेमिक ग्लो और सिस्टम लाइटिंग को भी शामिल किया गया है। 

Vivo ने 40 से अधिक भाषाओं का सपोर्ट इसमें दिया है और Vivo Sans फॉन्ट भी इसमें जोड़ा है। OriginOS 6 अपडेट में Origin Island भी शामिल है, यह यूज़र्स को स्मार्ट सुझाव और लाइव एक्टिविटी की जानकारी देता है। इसके अलावा यह म्यूज़िक कंट्रोल, कॉल या मैसेज शॉर्टकट के साथ कॉपी किए गए फ़ोन नंबर और मीटिंग की जानकारी सिर्फ़ एक टैप में 'जॉइन बटन' के माध्यम से दिखाएगा। कंपनी का कहना है कि OriginOS 6 अपडेट यूज़र्स को विभिन्न Apple डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा भी देता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »