Tata Group की नई फैक्टरी में शुरू हुई iPhone की मैन्युफैक्चरिंग

पिछले वित्त वर्ष में देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की रही है

Tata Group की नई फैक्टरी में शुरू हुई iPhone की मैन्युफैक्चरिंग

इस फैक्टरी में एक असेंबली लाइन पर आईफोन के पुराने मॉडल्स बनाए जाएंगे

ख़ास बातें
  • एपल ने भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है
  • टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की नई फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है
  • एपल की योजना देश में AirPods, MacBook और iPad बनाने की है
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में Apple के iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। Tata Group की Tata Electronics की तमिलनाडु में होसुर की नई फैक्टरी में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की गई है। आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, अमेरिका की ओर से चीन से इम्पोर्ट पर लगाए भारी टैरिफ से बचने के लिए एपल ने भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। 

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की इस फैक्टरी में एक असेंबली लाइन पर आईफोन के पुराने मॉडल्स बनाए जाएंगे। Reuters की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की कर्नाटक में बेंगलुरु के निकट बनाई जा रही फैक्टरी में भी जल्द ही आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। इस फैक्टरी में आईफोन की प्रत्येक घंटे 300-500 यूनिट्स बनाई जा सकती हैं। इसमें आईफोन 16 और 16e की असेंबलिंग की जाएगी। इस फैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 50,000 जॉब्स मिलने का अनुमान है। 

इस बारे में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एपल और फॉक्सकॉन ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। भारत में फॉक्सकॉन का पिछले वित्त वर्ष में रेवेन्यू दोगुने से अधिक बढ़कर लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। फॉक्सकॉन के वर्कर्स की संख्या में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। देश में फॉक्सकॉन के लगभग 80,000 वर्कर्स हैं। ताइवान की यह कंपनी आईफोन्स की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। 

हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया था कि पिछले वित्त वर्ष में देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की रही है। उन्होंने कहा था कि सरकार की 22,919 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स स्कीम के लिए अगले कुछ सप्ताह में गाइडलाइंस जारी की जाएगी। इस वर्ष फॉक्सकॉन की योजना आईफोन की लगभग तीन करोड़ यूनिट्स की असेंबलिंग करने की है। इस वर्ष के बजट में स्मार्टफोन के पार्ट्स के इम्पोर्ट पर टैक्स में छूट की घोषणा से फॉक्सकॉन को फायदा हो सकता है। एपल की योजना देश में AirPods, MacBook और iPad की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने की है। फॉक्सकॉन के हैदराबाद के प्लांट में एक्सपोर्ट के लिए AirPods की मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है। 
  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »