• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में एपल के लिए iPhone बनाने वाली Foxconn का रेवेन्यू बढ़कर 1.7 लाख करोड़ रुपये हुआ

भारत में एपल के लिए iPhone बनाने वाली Foxconn का रेवेन्यू बढ़कर 1.7 लाख करोड़ रुपये हुआ

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल की योजना देश में AirPods, MacBook और iPad की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने की है

भारत में एपल के लिए  iPhone बनाने वाली Foxconn का रेवेन्यू बढ़कर 1.7 लाख करोड़ रुपये हुआ

पिछले वित्त वर्ष में देश से लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया गया था

ख़ास बातें
  • ताइवान की यह कंपनी आईफोन्स की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है
  • देश में फॉक्सकॉन के वर्कर्स की संख्या में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में Apple के iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। देश में आईफोन बनाने वाली एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn का पिछले वित्त वर्ष में रेवेन्यू दोगुने से अधिक बढ़कर लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह जल्द ही नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू कर सकती है। 

फॉक्सकॉन के वर्कर्स की संख्या में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भारत में फॉक्सकॉन के लगभग 80,000 वर्कर्स हैं। ताइवान की यह कंपनी आईफोन्स की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया था कि पिछले वित्त वर्ष में देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की है। उन्होंने कहा था कि सरकार की 22,919 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स स्कीम के लिए अगले कुछ सप्ताह में गाइडलाइंस जारी की जाएगी। 

इस वर्ष फॉक्सकॉन की योजना आईफोन की लगभग तीन करोड़ यूनिट्स की असेंबलिंग करने की है। फॉक्सकॉन की कर्नाटक में बेंगलुरु के निकट फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल किया जा रहा है। देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना के पहले चरण के लिए यह ट्रायल हो रहा है। इस ट्रायल में यह आकलन किया जा रहा है कि यह एपल  के कड़े मापदंडों को पूरा करने के साथ यह फैक्टरी बड़ी संख्या में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर सकती है या नहीं। इस वर्ष के बजट में स्मार्टफोन के पार्ट्स के इम्पोर्ट पर टैक्स में छूट की घोषणा से फॉक्सकॉन को फायदा मिल सकता है। 

एपल की योजना देश में AirPods, MacBook और iPad की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने की है। फॉक्सकॉन के हैदराबाद के प्लांट में एक्सपोर्ट के लिए AirPods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है। देश में कंपनी के वायरलेस ईयरफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग इसमें एक महत्वपूर्ण कदम होगा। फॉक्सकॉन ने लगभग दो वर्ष पहले हैदराबाद में एयरपॉड्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए लगभग 40 करोड़ डॉलर के इनवेस्टमेंट के लिए स्वीकृति दी थी। फरवरी में लॉन्च किए गए एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में असेंबलिंग शुरू हो गई है। यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा। देश में असेंबल किए जा रहे iPhone 16e की भारत में बिक्री के साथ ही कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी होगा। कंपनी की iPhone 16 सीरीज की भी देश में असेंबलिंग की जा रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »