Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, Galaxy Ring हो सकते हैं लॉन्च

कंपनी की तीन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लाने की योजना है। इनमें दो बुक स्टाइल वाले Galaxy Z स्मार्टफोन और क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है

Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, Galaxy Ring हो सकते हैं लॉन्च

यह इवेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित हो सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी की तीन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लाने की योजना है
  • इनमें दो बुक स्टाइल वाले Galaxy Z स्मार्टफोन हो सकते हैं
  • इस इवेंट में Galaxy Ring को भी पेश करने की संभावना है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का अगला Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई में आयोजित हो सकता है।  इसमें कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स - Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च किया जा सकता है। इस इवेंट में Galaxy Ring को भी पेश करने की संभावना है। 

SamMobile की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked इवेंट 10 जुलाई को होगा। इसे फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जाएगा। पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक्स का आयोजन भी होना है। आमतौर पर, सैमसंग नए Galaxy Z स्मार्टफोन्स को अमेरिका में लॉन्च करती है। हालांकि, पिछले वर्ष इसने दक्षिण कोरिया में यह इवेंट किया था। कंपनी की तीन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लाने की योजना है। इनमें दो बुक स्टाइल वाले Galaxy Z स्मार्टफोन और एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। सैमसंग का Galaxy Z Fold 6 Ultra हार्डवेयर अपग्रेड और अधिक प्राइस के साथ लाया जा सकता है। इसे चुनिंदा मार्केट्स में ही उपलब्ध कराया जा सकता है। 

इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को चीन की कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट से सर्टिफिकेशन मिला है। इस लिस्टिंग से इनकी चार्जिंग सपोर्ट का पता चल रहा है, जो कंपनी के  Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 में चार्जिंग सपोर्ट के समान है। इस लिस्टिंग के अनुसार, इन स्मार्टफोन्स के साथ Samsung EP-TA800 चार्जर दिया जाएगा जिससे 25 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट का संकेत मिल रहा है। 

हाल ही में टिप्सटर Revegnus (@Tech_Reve) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy Z Flip 6 में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Galaxy S24 और Galaxy S24+ में समान प्रोसेसर था। सैमसंग ने Galaxy S24 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 दिया था। यह फैन-आउट वेफर लेवल पैकेज (FOWLP) का इस्तेमाल करने वाला कंपनी का पहला प्रोसेसर है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Galaxy Z Flip 6 को लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन, येलो और सिल्वर कलर्स में लाया जा सकता है। Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले पहले स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। सैमसंग के पेटेंट के लिए आवेदन से यह संकेत मिला है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • कमियां
  • Expensive
  • Still feels bulky
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2176x1812 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • कमियां
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »