• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल

GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल

Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम है। इस गेम के रिलीज से पहले Sony के PlayStation 5 की डिमांड में तेजी से बढ़ी है

GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल

Photo Credit: Rockstar Games

इस एक्शन गेम ने रेवेन्यू का नया रिकॉर्ड बनाया है

ख़ास बातें
  • GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है
  • इस प्रोजेक्ट में Rockstar के बेंगलुरू के स्टूडियो के डिवेलपर्स शामिल हैं
  • GTA 6 ने रेवेन्यू के लिहाज से रिकॉर्ड बनाया है
विज्ञापन

गेमिंग इंडस्ट्री में Grand Theft Auto VI ने रिलीज के साथ ही रेवेन्यू को लेकर रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया भर में इस एक्शन गेम की जोरदार डिमांड है। GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है। इस गेम की पब्लिशर Rockstar Games के बेंगलुरू के स्टूडियो में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंटरनेशनल गेमिंग इंडस्ट्री में यह भारत का महत्व बढ़ने का संकेत है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बेंगलुरु साउथ के सांसद, Tejasvi Surya ने बताया है कि GTA 6 के डिवेलपमेंट में बेंगलुरु में Rockstar India के डिवेलपर्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने बेंगलुरु में गेमिंग इंडस्ट्री की शुरुआत का भी जिक्र किया है। बेंगलुरु में 1995 में आंत्रप्रेन्योर Rajesh Rao ने एक कंप्यूटर के साथ Dhruva Interactive की शुरुआत की थी। Rockstar Games ने 2019 में Dhruva Interactive को खरीद लिया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में गेमिंग इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में Rockstar India के स्टूडियो में लगभग 1,615 डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट पर कार्य किया है। GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड एनवायरमेंट्स, इन-गेम एसेट्स और अमेरिका में एक काल्पनिक राज्य Leonida में लोकेशंस बनाने में इन डिवेलपर्स ने योगदान दिया है। इससे पहले भी Rockstar India के बेंगलुरु के स्टूडियो में डिवेलपर्स Grand Theft Auto V सहित कुछ गेम्स को डिवेलप करने में शामिल रहे हैं। 

कुछ बड़े इंटरनेशनल गेमिंग प्रोजेक्ट्स को डिवेलप करने में इससे पहले भी भारतीय स्टूडियोज ने योगदान दिया है। Marvel की Spider Man, Forza Motorsport और Sea of Thieves जैसी लोकप्रिय गेम्स पर Dhruva Interactive ने कार्य किया था। इस गेमिंग स्टूडियो ने इन गेम्स में एनवायरमेंट्स, कैरेक्टर्स और अन्य विजुअल एलिमेंट्स को डिवलप करने में योगदान दिया था। Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए  GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम है। इस गेम के रिलीज से पहले Sony के PlayStation 5 की डिमांड में तेजी से बढ़ी है। Rockstar Games का कंट्रोल रखने वाली Take-Two के CEO, Strauss Zelnick ने बताया था कि GTA 6 के लिए प्री-ऑर्डर्स उनके शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  2. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  3. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  4. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  5. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  6. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  7. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  8. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  9. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  10. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »