GTA 6 की शुरुआती तीन दिनों की कमाई $1.85 बिलियन तक पहुंच सकती है। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि गेम GTA 5 के लॉन्च रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है।
Photo Credit: Rockstar Games
GTA 6 पहले तीन दिनों में $1.85 बिलियन की कमाई कर सकता है
GTA 6 ने रिलीज के साथ ही गेमिंग इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा बटोर ली है। गेम को क्रिटिक्स से शानदार रिव्यू मिलने के बाद अब इसकी कमाई को लेकर भी बड़े आंकड़े सामने आ रहे हैं। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि Rockstar Games का यह गेम शुरुआती तीन दिनों में करीब 1.85 अरब डॉलर यानी लगभग 17,200 करोड़ रुपये का ग्रॉस रेवेन्यू कमा सकता है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो GTA 6 अपने पिछले गेम GTA 5 के लॉन्च रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकता है।
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Oppenheimer के एनालिस्ट्स ने GTA 6 की शुरुआती तीन दिनों की कमाई करीब 1.85 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया है। तुलना करें तो Grand Theft Auto 5 ने साल 2013 में लॉन्च के शुरुआती तीन दिनों में करीब 1 अरब डॉलर की बिक्री दर्ज की थी। यानी नए गेम के लिए लगाया गया अनुमान GTA 5 के शुरुआती प्रदर्शन से काफी बड़ा है। यह आंकड़ा गेम की कीमत और दुनियाभर में इसकी मांग को देखते हुए लगाया गया है।
गेम की बिक्री को लेकर भी एक बड़ा आंकड़ा सामने आया है। Sensor Tower के ट्रैकर के मुताबिक, बुधवार दोपहर तक Grand Theft Auto VI की करीब 1.71 करोड़ यूनिट बिकने का अनुमान था। वहीं, Wells Fargo के एनालिस्ट्स ने अनुमान लगाया है कि Take-Two के मौजूदा वित्त वर्ष में गेम की बिक्री करीब 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकती है। इस अनुमान में 2027 की शुरुआत में संभावित PC रिलीज को भी ध्यान में रखा गया है। फिलहाल कंपनी ने कुल बिक्री का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।
GTA 6 की सफलता का असर इसकी पब्लिशर कंपनी Take-Two Interactive के शेयरों पर भी देखने को मिला। शानदार रिव्यू और गेम की मांग के बीच कंपनी के शेयरों में बुधवार को 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। Take-Two ने अपनी आधिकारिक वित्तीय रिपोर्ट में GTA 6 के प्री-ऑर्डर को शुरुआती उम्मीदों से काफी बेहतर बताया था, लेकिन उसने अभी गेम की वास्तविक बिक्री या कमाई का आंकड़ा शेयर नहीं किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी