Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी

Sony WH-CH730N और Sony WH-CH530 वायरलेस हेडफोन भारत में लॉन्च हुए हैं।

Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी

Photo Credit: Sony

Sony WH-CH730N में 30 मिमी के ड्राइवर्स दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • Sony WH-CH730N में 30 मिमी के ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • Sony WH-CH730N एक ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है।
  • Sony WH-CH730N की बैटरी 75 घंटे तक चल सकती है।
विज्ञापन

Sony ने आज भारतीय बाजार में Sony WH-CH730N और Sony WH-CH530 वायरलेस हेडफोन को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों हेडफोन सोनी के डिजिटल साउंड एन्हांसमेंट इंजन (DSEE) टेक्नोलॉजी से लैस है। इन नए हेडफोन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एआई कॉल नॉयज रिडक्शन की सुविधा मिलती है।Sony WH-CH730N में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) और 75 घंटे तक चलने वाली बैटरी मिलती है। वहीं WH-CH530 में 55 घंटे तक चलने वाली बैटरी मिलती है। आइए Sony WH-CH730N और Sony WH-CH530 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Sony WH-CH730N, Sony WH-CH530 Price

Sony WH-CH730N की कीमत ₹12,990 है और यह ओवर-ईयर हेडफोन ब्लैक, ब्लू, व्हाइट, पिंक और बेज कलर में उपलब्ध है। वहीं Sony WH-CH530 की कीमत ₹4,490 है और हेडफोन ब्लैक, व्हाइट, कोबाल्ट, कोरल, पिंक और मिंट कलर में आता है। ये दोनों ही हेडफोन आज से बिक्री के लिए भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे।

Sony WH-CH730N, Sony WH-CH530 Features & Specifications

Sony WH-CH730N में 30 मिमी के ड्राइवर्स दिए गए हैं। इनमें AI पावर्ड कॉल नॉयज रिडक्शन, ऑराकास्ट और मल्टीपॉइंट कनेक्शन भी मिलता है, जिससे यूजर्स दो ब्लूटूथ डिवाइस पेयर कर सकते हैं। ये सोनी की DSEE टेक्नोलॉजी के साथ ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट करते हैं, जिसमें एसबीसी, एएसी और एलसी3 ऑडियो कोडेक्स शामिल हैं। Sony WH-CH730N और Sony WH-CH530 में  10 बैंड इक्वलाइजर है, जिन्हें सोनी साउंड कनेक्ट ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। ये 360 रियलिटी ऑडियो का भी सपोर्ट करते हैं।

Sony WH-CH730N एक ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है, जिसमें ड्यूल नॉयज सेंसर टेक्नोलॉजी मिलती है। कॉलिंग के दौरान नॉयज ब्लॉक किया जा सकता है। इन हेडफोन में एम्बिएंट साउंड मोड भी दिया जाता है, जिसमें एडेप्टिव कंट्रोल के 20 लेवल्स आते हैं। Sony WH-CH730N में प्रिसाइज वॉयस पिकअप टेक्नोलॉजी के साथ AI बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ LE ऑडियो, गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर का सपोर्ट करते हैं। सोनी का दावा है कि नॉयज कैंसिलेशन ऑफ होने पर WH-CH730N 75 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं ANC ऑन होने पर यह 50 घंटे तक चल सकता है।

Sony WH-CH530 में 30mm ड्राइवर यूनिट्स के साथ क्लोज्ड, ऑन-ईयर डिजाइन दिया गया है। इसमें कॉल के लिए AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन की सुविधा भी मिलती है। इस मॉडल में एएनसी या एम्बिएंट साउंड मोड नहीं है। Sony का कहना है कि ये हेडफोन सिंगल चार्ज में 55 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 35 घंटे तक का कम्युनिकेशन टाइम मिलता है। कंपनी का दावा है कि 3 मिनट की क्विक चार्जिंग से 90 मिनट तक का प्लेबैक मिल सकता है। WH-CH530 का डिजाइन क्लोज्ड, ऑन-ईयर और इसमें 30 मिमी ड्राइवर यूनिट्स दिए गए हैं। इसमें कॉल के लिए एआई बेस्ड नॉइज रिडक्शन की सुविधा है। बैटरी सिंगल चार्ज में 55 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 35 घंटे कॉल टाइम की सुविधा देते हैं। कंपनी दावा करती है कि सिर्फ 3 मिनट की क्विक चार्जिंग से 90 मिनट तक का प्लेबैक मिल सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  2. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  3. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  4. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  5. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  6. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  7. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  8. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  9. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  10. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »