• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A25 में ट्रिपल रियर कैमरा, वॉटरड्रॉप नॉच होने की संभावना, लीक हुआ डिजाइन

Samsung Galaxy A25 में ट्रिपल रियर कैमरा, वॉटरड्रॉप नॉच होने की संभावना, लीक हुआ डिजाइन

इस स्मार्टफोन के लीक हुए डिजाइन में यह लाइट ब्लू, ब्लू ग्रे, लाइम ग्रीन और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है

Samsung Galaxy A25 में ट्रिपल रियर कैमरा, वॉटरड्रॉप नॉच होने की संभावना, लीक हुआ डिजाइन

इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy A24 के समान हो सकता है
  • यह लीक हुए डिजाइन में यह ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिख रहा है
  • इसका पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर भी कार्य कर सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस वर्ष अप्रैल में Galaxy A24 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी है। कंपनी इसके बाद Galaxy A25 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका डिजाइन  Galaxy A24 के समान हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन के लीक हुए डिजाइन में यह ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिख रहा है। Android Headlines की ओर से शेयर किए गए इसके कथित डिजाइन में यह लाइट ब्लू, ब्लू ग्रे, लाइम ग्रीन और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। इसमें सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल वाला डिस्प्ले नॉच डिजाइन है। इस स्क्रीन को Samsung की ओर से Infinity-V कहा जाता है। इसके बैक पर वर्टिकल तरीके से अलाइंड ट्रिपल कैमरा यूनिट एक LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसका पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर भी कार्य कर सकता है।  

Samsung Galaxy A25 में 5,000 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। कंपनी के अगले वर्ष लॉन्च होने वाले Galaxy S24 Ultra में एक नया कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन इस वर्ष पेश किए गए Galaxy S23 Ultra की जगह लेगा। नए स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। हालांकि, यह सैमसंग का पहला 200 मेगापिक्सल स्मार्टफोन नहीं होगा। 

नए सेंसर में 4K वीडियो जूम कुछ सुधार के साथ है। सैमसंग का दावा है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से इमेज प्रोसेसिंग में सुधार हुआ है। हाल ही में कंपनी ने एक वीडियो में बताया था कि ISOCELL Zoom Anyplace टेक्नोलॉजी किस तरह कार्य करती है। नए स्मार्टफोन में इस 200 मेगापिक्सल सेंसर के साथ Qualcomm का AI इंजन और हाल ही में पेश किया गया Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा Tetra पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ यूजर 4K पर कैप्चर किए गए वीडियो को चार गुना तक जूम कर सकेंगे। कंपनी के इस 200 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी होगी। हालांकि, वीडियो में यह नहीं बताया गया था कि सैमसंग के कौन से स्मार्टफोन में नया 200 मेगापिक्सल ISOCELL सेंसर मिल सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  3. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  5. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  6. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  7. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  10. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »