50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A25 देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Samsung Galaxy A25 में 90Hz की रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A25 देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A24 में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A25 में 6.5 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Samsung Galaxy A25 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy A25 में 25W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी है।
विज्ञापन
Samsung जल्द ही बाजार में Samsung Galaxy A25 को लॉन्च करने वाली है। फोन को पहले सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। ऐसा कहा जाता है कि यह गैलेक्सी A24 का अपग्रेड है, जिसे इस साल की शुरुआत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसलिए गैलेक्सी ए25 2024 की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है। फोन के बारे में कई लीक और रिपोर्ट में डिजाइन रेंडर समेत कुछ डिटेल्स का पता चला है। अब एक नई लीक में फिर से कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। आइए आगामी सैमसंग स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Appuals की एक रिपोर्ट में टिपस्टर सुधांशु अंबोरे (@Sudhanshu1414) ने सुझाव दिया है कि Samsung Galaxy A25 दो स्टोरेज ऑप्शन 6GB + 128GB और 8GB + 256GB में आएगा। रिपोर्ट के अनुसार, फोन की कीमत EUR 300 (लगभग 26,800 रुपये) से EUR 400 (लगभग 35,700 रुपये) के बीच हो सकती है। फोन पहले ब्लैक, ब्लू, सिल्वर और येलो कलर ऑप्शन में लॉन्च होने की जानकारी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy A25 में 90Hz की रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह एंड्रॉइड 14-बेस्ड वन यूआई ओएस पर चलेगा। एक पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि फोन इन-हाउस Exynos 1280 SoC पर बेस्ड होगा, जिसे Mali G68 GPU के साथ जोड़ा जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल  और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी ए25 का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के अंदर मिलने की संभावना है। इसमें 13 मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है।

Galaxy A25 में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इससे पहले एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया था कि फोन की लंबाई 162 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 8.3 मिमी हो सकती है। इस बीच फोन के लीक हुए डिजाइन रेंडर में नेरो बेजेल्स और फ्रंट कैमरा के लिए टॉप पर एक सेंटर में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन के दाई ओर पर पावर बटन एक फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर काम करेगा। वॉल्यूम रॉकर भी दाई ओर कॉर्नर पर हैं। गैलेक्सी ए25 की ट्रिपल कैमरा यूनिट को बैक पैनल के टॉप में बाएं कॉर्नर पर दिया गया है, जिसके साथ में एक एलईडी फ्लैश यूनिट है।
   
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »