Samsung Galaxy S21 के सेल्फी कैमरे में हो सकते हैं ये खास फीचर्स

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung दो प्रोटोटाइप कैमरा की टेस्टिंग Galaxy S21 में कर रही है। बताया गया है कि यह दो तरह के प्रोटोटाइप कैमरे OIS के साथ होंगे, जिसमें एक 1/2 इंच सेल्फी सेंसर होगा और दूसरा 1/22.55 इंच का सेंसर होगा।

Samsung Galaxy S21 के सेल्फी कैमरे में हो सकते हैं ये खास फीचर्स

Samsung ने अब तक नहीं की है Galaxy S21 की पुष्टि

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 में मिल सकता है दो फ्रंट कैमरा सेटअप
  • दोनों ही सेंसर में मिलेगा ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS)
  • Galaxy S20 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा सैमसंग गैलेक्सी एस21
विज्ञापन
Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy S20 सीरीज़ लॉन्च की थी, और अब खबर है कि इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इसके अपग्रेड वर्ज़न Samsung Galaxy S21 पर भी काम करना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि सैमसंग इस गैलेक्सी एस21 फोन के फ्रंट कैमरे में कई सुधार पेश करेगी, जिसमें बड़ा सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) का इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले हफ्ते एक टिप्सटर ने सोशल मीडिया साइट पर इशारा दिया था कि कंपनी अपने अगले गैलेक्सी ए21 फोन में अंडर-स्क्रीन सेल्फी कैमरा पेश कर सकती है। हालांकि, सैमसंग ने अब तक गैलेक्सी एस21 फोन के बारे में किसी भी खबर की पुष्टि नहीं की है, तो ऐसे में ये जानकारियां अफवाह मात्र भी हो सकती हैं। गौर करने वाली बात तो यह भी है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 नाम का भी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Clien की नई रिपोर्ट के अनुसार, Samsung दो प्रोटोटाइप कैमरा की टेस्टिंग Galaxy S21 में कर रही है। बताया गया है कि यह दो तरह के प्रोटोटाइप कैमरे OIS के साथ होंगे, जिसमें एक 1/2 इंच सेल्फी सेंसर होगा और दूसरा 1/22.55 इंच का सेंसर होगा। इस रिपोर्ट की जानकारी सबसे पहले SamMobile द्वारा दी गई है।

नई लीक हाल ही में "Ice universe" नाम के टिप्सटर द्वारा किए गए दावे के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 फोन में अंडर-स्क्रीन कैमरा देने की योजना है।

अगर यह जानकारियां सही साबित होती हैं, तो यह मान लेना गलत नहीं होगा कि गैलेक्सी एस21 में सैमसंग डिस्प्ले और फ्रंट कैमरा दोनों पर ही ध्यान केंद्रित करेगी। कैमरे का बड़ा सेंसर साइज़ इस ओर इशारा करता है कि गैलेक्सी एस21 से कम रोशनी में ली गई तस्वीर भी बेहतर क्वालिटी की होगी।

याद दिला दें कि Galaxy S20 सीरीज़ इसी साल फरवरी में लॉन्च हुई है, जिसमें Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium construction quality
  • Excellent display
  • Lean, feature-rich UI
  • Very good rear cameras
  • Great app and gaming performance
  • Day-long battery life
  • कमियां
  • Heats up under load
  • Bland design
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top-notch build quality
  • Gorgeous display
  • Excellent cameras, zoom capability
  • Good battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Big and unwieldy
  • Extremely expensive
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा40-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »