Samsung Galaxy S20+ BTS Edition हुआ 10,000 रुपये सस्ता, जानें नया दाम

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition को भारत में 87,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब फोन 10,000 रुपये की छूट के साथ सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर 77,999 रुपये कीमत में लिस्टेड है।

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition हुआ 10,000 रुपये सस्ता, जानें नया दाम

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition की भारत में कीमत 77,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20+ BTS Edition को 88,999 रुपये में किया गया था लॉन्च
  • ऑनलाइन सैमसंग स्टोर पर 10,000 रुपये कम कीमत में हुआ लिस्ट
  • एचडीएफसी बैंक के कार्ड के जरिए मिलेगा और भी ज्यादा सस्ता
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20+ BTS Edition की भारत में कीमत 10,000 रुपये कम हो गई है। हालांकि कीमत में नई कटौती कुछ समय के लिए है या स्थाई, इसे लेकर सैमसंग ने किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। सैमसंग ने फोन की जुलाई महीने में लॉन्च किया था और यह सैमसंग गैलेक्सी एस20 प्लस के समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। हालांकि इसके रंग रूप में थोड़े बदलाव ज़रूर हैं। फोन को दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय पॉप बैंड BTS की थीम के साथ पेश किया गया है। इसमें बीटीएस बैंड का लोगो दिया गया है। इसके साथ ही Samsung ने Galaxy S20+ BTS एडिशन में बीटीएस से प्रेरित थीम को भी प्रीलोड किया है।
 

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition price cut details

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition को भारत में 87,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब फोन 10,000 रुपये की छूट के साथ सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर 77,999 रुपये कीमत में लिस्टेड है, जिसमें 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, फोन को HDFC बैंक के कार्ड के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,500 रुपये) की छूट भी मिलेगी। खबर को सबसे पहले TheMobileIndian द्वारा साझा किया गया था। याद दिला दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन को भारत में जुलाई में लॉन्च किया था।
 

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition specifications, features

स्पेसिफिकेशन के मामले में आपको सैमसंग गैलेक्सी एस20+ स्पेशल एडिशन और रेगुलर गैलेक्सी एस20+ मॉडल में कुछ अंतर नहीं मिलेगा। हालांकि, इस फोन में आपको बीटीएस थीम के साथ स्पेशल वॉलपेपर्स, आइकन और रिंगटोन मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई ऑन टॉप पर काम करेगा। इसमें 6.7 इंच का इनफिनिटी-ओ डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। यह ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 12 जीबी तक का रैम मौजूद होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मौजूद है।

सैमसंग ने इस फोन में 512 जीबी तक की स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी के मामले में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मिलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium construction quality
  • Excellent display
  • Lean, feature-rich UI
  • Very good rear cameras
  • Great app and gaming performance
  • Day-long battery life
  • कमियां
  • Heats up under load
  • Bland design
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »