• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग

Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग

आगामी स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम, राउंडेड कॉर्नर्स और वर्टिकल तौर पर लगी हुई रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। हालांकि, इसमें कुछ उठा हुआ कैमरा आइलैंड है, जो Samsung Galaxy S26 सीरीज के डिजाइन से अलग है

Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग

इस वर्ष फरवरी में Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2600 चिपसेट मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 के 'फैन एडिशन' के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2600 दिया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy S26 FE की वायरलेस पावर कंसोर्शियम (WPC) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - SM-S741 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5.0 W की अधिकतम लोड पावर के लिए सपोर्ट हो सकता है। Samsung Galaxy S26 FE में पिछले वर्जन के समान फास्ट वायरलेस चार्जिंग स्पीड के लिए Qi2 सर्टिफिकेशन भी है। इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई Samsung Galaxy S26 के स्टैंडर्ड मॉडल के समान यह दिख रहा है। 

आगामी स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम, राउंडेड कॉर्नर्स और वर्टिकल तौर पर लगी हुई रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। हालांकि, इसमें कुछ उठा हुआ कैमरा आइलैंड है, जो Samsung Galaxy S26 सीरीज के डिजाइन से अलग है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी Samsung Galaxy S26 FE की लिस्टिंग हुई है। इसमें कंपनी का Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस वर्ष फरवरी में Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। 

Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च के शुरुआती छह सप्ताह में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक रही है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग की कुल स्मार्टफोन्स सेल्स भी Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च की शुरुआती अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया में शुरुआती डिमांड के कारण Samsung Galaxy S26 सीरीज की सेल्स में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, जापान और चीन में Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में नई स्मार्टफोन सीरीज की डिमांड कम रही है। हालांकि,  इस सीरीज के लॉन्च के छह सप्ताह के बाद सेल्स में गिरावट हुई है। यूरोप में विशेषतौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra की मजबूत सेल्स रही है। इसके पीछे इस स्मार्टफोन के प्राइस में Samsung Galaxy S25 Ultra की तुलना में बढ़ोतरी नहीं होना और नए प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर जैसे कारण हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »