GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स

GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है। Rockstar Games के बेंगलुरू के स्टूडियो में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस एक्शन गेम को डिवेलप करने की कॉस्ट एक अरब डॉलर से ज्यादा की होने का अनुमान है

GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स

Photo Credit: Rockstar Games

इस गेम के लॉन्च के साथ गेमिंग कंसोल्स की डिमांड भी बढ़ी है

ख़ास बातें
  • GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स और पहले दिन की सेल्स 2.45 करोड़ यूनिट्स से अधिक है
  • इस गेम को डिवेलप करने की कॉस्ट एक अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है
  • GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है
विज्ञापन

एंटरटेनमेंट के इतिहास का सबसे बड़ा लॉन्च बताई जा रही एक्शन गेम Grand Theft Auto 6 ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। GTA 6 को गुरुवार को लॉन्च किया गया था और इसका गेमर्स के बीच इसका जोरदार क्रेज है। इस गेम के लॉन्च की वजह से Sony के PlayStation 5 और Microsoft के Xbox गेमिंग कंसोल्स की डिमांड भी बढ़ी है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के अनुसार, GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स और पहले दिन की सेल्स 2.45 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा की है और इससे लगभग 2.36 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है। इसकी तुलना में इस वर्ष की सबसे अधिक रेवेन्यू हासिल करने वाली मूवी, Spider-Man: Brand New Day ने सिनेमा में शोज से लगभग 2.5 अरब डॉलर जुटाए हैं। GTA 6 की पब्लिशर Rockstar Games का कंट्रोल रखने वाली Take-Two ने इस गेम की सेल्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, Take-Two का कहना है कि इसके लिए डिमांड अनुमान से कहीं ज्यादा है। 

अमेरिका में एक काल्पनिक राज्य Leonida में अपराधियों की जगह प्लेयर्स को देने वाली इस गेम में नए कैरेक्टर्स Lucia और उसका पार्टनर Jason शामिल हैं। GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है। Rockstar Games के बेंगलुरू के स्टूडियो में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड एनवायरमेंट्स, इन-गेम एसेट्स और काल्पनिक राज्य Leonida में लोकेशंस बनाने में इन डिवेलपर्स ने योगदान दिया है। इससे पहले भी Rockstar India के बेंगलुरु के स्टूडियो में डिवेलपर्स Grand Theft Auto V सहित कुछ गेम्स को डिवेलप करने में शामिल रहे हैं। 

GTA 6 को डिवेलप करने की कॉस्ट एक अरब डॉलर से ज्यादा की होने का अनुमान है, जिससे यह सबसे महंगी वीडियो गेम होगी। Sensor Tower ने बताया है कि GTA 6 की अधिक लोकप्रियता की वजह से अन्य सिंगल-प्लेयर गेमिंग टाइटल्स के लिए गेमर्स की दिलचस्पी कुछ कम हो सकती है। Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए  GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम बन गई है। इस गेम की सेल्स का तीन-चौथाई प्लेस्टेशन 5 और Xbox के लिए है। Rockstar Games ने यह नहीं बताया है कि GTA 6 को पर्सनल कंप्यूटर (PC) के लिए कब रिलीज किया जाएगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  2. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  3. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  4. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  5. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  7. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
  8. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  9. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  10. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, हजारों रुपये बढ़ी Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 की कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »