Samsung की Galaxy S24 सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी

हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स ने Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स का बड़ी संख्या में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है

Samsung की Galaxy S24 सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में एल्युमीनियम के बजाय टाइटेनियम फ्रेम हो सकता है

ख़ास बातें
  • सैमसंग के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है
  • Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स में टाइटेनियम फ्रेम हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung अपनी फ्लैगशिप Galaxy S को अक्सर जनवरी या फरवरी में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करती है। कंपनी की आगामी Galaxy S24 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक सामने आए हैं। इसके साथ ही इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के प्राइसेज का भी संकेत दिया गया है। 

टिप्सटर Max Jambor (@MaxJmb) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को अगले वर्ष 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का अगला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जा सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स ने Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स का बड़ी संख्या में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। सैमसंग की ओर से जल्द इस सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी दी जा सकती है। 

Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स में एल्युमीनियम के बजाय टाइटेनियम फ्रेम हो सकता है। दुनिया भर में बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने नई iPhone 15 सीरीज के प्रो और मैक्स स्मार्टफोन्स में स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के बजाय टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। 

सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, टाइटेनियम के इस्तेमाल से इन स्मार्टफोन्स का प्राइस बढ़ सकता है। हाल ही में एक अन्य टिप्सटर Revegnus (@Tech_Reve) ने बताया है कि कंपनी स्टैंडर्ड Galaxy S24 मॉडल के लिए वियतनाम में अपनी प्रोडक्शन लाइन पर टाइटेनियम फ्रेम की मैन्युफैक्चरिंग पर विचार कर रही है। इसके अलावा Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra के लिए दो अन्य पार्टनर फर्मों से टाइटेनियम फ्रेम की मैन्युफैक्चरिंग करवाई जा सकती है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 मिल सकता है। सैमसंग के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है। हालांकि, पिछली कुछ तिमाहियों से इसे चीन की स्मार्टफोन कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। सैमसंग ने तीसरी तिमाही में 79 लाख स्मार्टफोन्स की शिपमेंट और 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy S23 सीरीज लॉन्च की थी और इसने सैमसंग का मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद की है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3,900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  2. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  5. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  8. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  9. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  10. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »